मराठी फिल्म और टेलीविजन एक्ट्रेस तेजस्विनी पंडित ने एक इंटरव्यू में अपने साथ हुए एक डरावने हादसे के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि किराये के अपार्टमेंट में रहने के समय उनके मकान मालिक ने उनसेसेक्सुअल फेवर की बात कही थी।
इंटरव्यू में तेजस्विनी पंडित ने कहा - ये साल 2009-10 की बात है, उस समय मैं पुणे में सिंहगढ़ रोड पर किराएके अपार्टमेंट में रहती थी। उस वक्त मेरी सिर्फ एक या दो फिल्में ही रिलीज हुई थीं। मैं जिस अपार्टमेंट में किराय पर रहती थी वो एक कॉर्पोरेटर का था।
तेजस्विनी ने आगे कहा-जब मैं किराया देने उसके ऑफिस गई तो उसने सीधे तौर पर मुझे ऑफर दे दिया। मुझसे बदले मेंसेक्सुअल फेवर मांगा। टेबल पर एक गिलास पानी रखा था, मैंने उसे उठाकर सीधा उसके मुंह पर पानी फेंक दिया।
मैंने उससे कहा- ये सब चीजें करने के लिए मैं इस प्रोफेशन में नहीं आई हूं।
ये मेरे लिए एक लर्निंग एक्सपीरियंस था
एक्ट्रेस ने आगे बताया- ऐसा दो चीजों की वजह से हुआ। उसने मुझे मेरे प्रोफेशन की वजह से जज किया और इसलिए भी क्योंकि मेरी आर्थिक स्थिति कमजोर थी। ये मेरे लिए लर्निंग एक्सपीरियंस था।
तेजस्विनी पंडित के इस खुलासे ने उनके तमाम फैंस को परेशान कर दिया है। ऐसी स्थिति में हिम्मत बनाए रखने के लिए फैंसतेजस्विनी की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें हमेशा स्ट्रॉन्ग रहने की सलाह दे रहे हैं।
कौन हैंतेजस्विनी पंडित?
आपको बता दे, तेजस्विनी पंडित ने Aga Bai Arrecha फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने निगेटिव किरदार निभाया था। उन्होंने फिल्मों के अलावा टेलीविजन पर भी काम किया है। तेजस्विनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।














