न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का जमावड़ा, आकर्षक लुक में छा गईं रकुल-दिव्यांका सहित ये हस्तियां

बॉलीवुड इंडस्ट्री में दिवाली का जश्न जारी है। जानी-मानी हस्तियां आएदिन पार्टियां दे रही हैं। हाल ही फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Oct 2024 1:41:10

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का जमावड़ा, आकर्षक लुक में छा गईं रकुल-दिव्यांका सहित ये हस्तियां

बॉलीवुड इंडस्ट्री में दिवाली का जश्न जारी है। जानी-मानी हस्तियां आएदिन पार्टियां दे रही हैं। हाल ही फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने पार्टी आयोजित की, जो सितारों से जगमग रही। इस बीच अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र की बेटी निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने भी अपने घर दिवाली की पार्टी रखी। इसमें टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स ने आकर्षक उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने अपने लुक और अंदाज से पैपराजी का खूब ध्यान खींचा।

सभी स्टार्स की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और उनके पति जैकी भगनानी भी पार्टी में पहुंचे। जिम इंजरी से रिकवर होने के बाद रकुल ने पहली बार आउटिंग की है। ब्लू साड़ी पहन ग्लैमरस लुक से रकुल महफिल में छा गईं। वहीं जैकी ने नेवी ब्लू कुर्ता-पैंट सेट के साथ मैचिंग हाफ जैकेट पहनी थी। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया के साथ पहुंचीं और शानदार लुक से चार चांद लगाए। दिव्यांका ने ब्लू कलर का एथनिक आउटफिट चुना, जिसके साथ स्टाइलिश पर्स कैरी किया। विवेक एथनिक लुक में थे।

हाल ही अपना 48वां जन्मदिन मनाने वालीं ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ और डिजाइनर सुजैन खान बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ जलवा बिखेरती नजर आईं। सुजैन ऑरेंज कलर, जबकि अर्सलान ब्लैक आउटफिट में दिखे। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद पहली दिवाली मनाने जा रहे हैं। कपल ने पार्टी में पैपराजी को खूब सारे पोज दिए। एक्टर करणवीर बोहरा ने यूनिक लुक कैरी किया। उन्होंने हार्फ टाइगर शेड व्हाइट आउटफिट चुना।

राशि खन्ना ने लाइट कलर के लहंगे के साथ ऑरेंज कलर का दुपट्टा कैरी कर रखा था। एकता के भाई अभिनेता तुषार कपूर ने भी रंग जमाया। वे सिल्वर कलर के कुर्ते पजामे में काफी शानदार लग रहे थे। निर्माता-निर्देशक करण जौहर ब्लैक कलर के एथनिक आउटफिट में दिखे। मृणाल ठाकुर यूनिक स्टाइल से जलवा बिखेरती नजर आईं। वह अनारकली सूट के साथ हैवी मेकअप में दिखीं।

ekta kapoor,filmmaker ekta kapoor,diwali party 2024,divyanka tripathi,rakulpreet singh,susaanne khan,sonakshi sinha,hina khan,ankita lokhande

घेरदार पैटर्न वाले अनारकली सूट में दिखीं हिना, ट्विनिंग करते दिखे विक्की-अंकिता

इस पार्टी में टीवी एक्ट्रेस हिना खान की अपीरियंस सबसे हटकर थी, जिन्होंने हमेशा की तरह एलिगेंट लुक सर्व किया। हिना कुछ समय से ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज से गुजर रही हैं। हिना ने अपने लिए एक ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट चुना था। हिना ने घेरदार पैटर्न वाला अनारकली सूट पहना था। एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने मल्टी कलर प्रिंटेड कुर्ते पहन इंडो-वेस्टर्न लुक दिखाया। उन्होंने इस सूट को धोती पैंट और दुपट्टे के साथ पहना था।

‘कुंडली भाग्य’ एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने प्रेग्नेंसी के दौरान शिरकत की। उन्होंने पीले रंग की बनारसी साड़ी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पैपराजी को पोज दिए। एक्ट्रेस नुसरत भरुचा ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सबके होश उड़ा दिए। वह हॉट पिंक लहंगे में कमाल की खूबसूरत लग रही थीं। टीवी के पॉपुलर कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी कंप्लीट ब्लैक लुक में ट्विनिंग करते हुए पहुंचे और पार्टी जगमग कर दी।

हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम एथनिक लुक में नजर आए। शेफाली जरीवाला पति हरमीत गुलजार के साथ आईं। शेफाली लाइट कलर के आउटफिट में थीं। विक्रांत मैसी व्हाइट कलर के एथनिक लुक में पैपराजी को पोज देते दिखे। प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने जश्न के लिए ब्लैक एथनिक लुक चुना।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार