Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मन्नारा ने वीडियो शेयर कर एयरलाइंस पर निकाला गुस्सा, करणवीर के साथ दोस्ती या प्यार? चुम ने कहा…

प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा को ‘बिग बॉस 17’ के बाद से खूब शौहरत मिली है। उनके म्यूजिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 24 Mar 2025 1:56:47

2 News : मन्नारा ने वीडियो शेयर कर एयरलाइंस पर निकाला गुस्सा, करणवीर के साथ दोस्ती या प्यार? चुम ने कहा…

प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा को ‘बिग बॉस 17’ के बाद से खूब शौहरत मिली है। उनके म्यूजिक वीडियो काफी हिट हो रहे हैं। मन्नारा इन दिनों कलर्स टीवी पर जारी कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स’ के दूसरे सीजन में नजर आ रही हैं। उनकी जोड़ी कॉमेडियन सुदेश लहरी के साथ बनी है। दोनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। इस बीच मन्नारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट कर्मचारियों को जमकर लताड़ लगा रही हैं।

मन्नारा ने इंडिगो एयरलाइन पर फ्लाइट में नहीं चढ़ने देने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने कर्मचारियों के प्रति मन्नारा के व्यवहार को लेकर ट्रॉल करना शुरू कर दिया। मन्नारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह एयरपोर्ट स्टाफ से रिक्वेस्ट करती हुई नजर आ रही हैं। मन्नारा ने वीडियो में बताया कि एयरलाइन स्टाफ ने उन्हें फ्लाइट में चढ़ने से रोका। मन्नारा स्टाफ पर गुस्सा कर रही हैं। उनका कहना है कि फ्लाइट उनके सामने ही थी, फिर भी उन्हें चढ़ने नहीं दिया। इसे 15 मिनट पहले उड़ा दिया गया। पूर्व में भी ऐसा हो चुका है।

इस दौरान एक और महिला मन्नारा का समर्थन करती हैं और बोलती हैं कि वो सेलिब्रिटी हैं उनके लिए अनाउंसमेंट करनी चाहिए। उस महिला ने ये भी कहा कि वह देश की सेवा कर रही हैं। यूजर्स पूछ रहे हैं कि कोई बता सकता है कि ये 'देश की सेवा' किस तरह कर रही हैं?" वे मन्नारा की इस हरकत को 'फालतू का ड्रामा' बता रहे हैं। मन्नारा पूर्व में भी अपने फ्लाइट एक्सपीरियंस को लेकर नाराजगी जता चुकी हैं। उन्होंने ट्रेवलिंग से जुड़ी समस्याओं का जिक्र किया था।

BB 18 में घर के अंदर करणवीर और चुम में दिखी थीं नजदीकियां

‘बिग बॉस 18’ के दौरान घर में एक्टर करणवीर मेहरा और एक्ट्रेस चुम दरांग के बीच मजूबत बोंडिंग दिखी। घर से बाहर आने के बाद भी उन्हें कई मौकों पर साथ देखा गया था। करणवीर ने चुम के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया था जिससे सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की खूब चर्चा हुई थी। उन्होंने फैंस के साथ अपने वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की थीं जिनमें वे रोमांटिक पल बिता रहे थे। हालांकि चुम ने अब करण के साथ डेटिंग की बात को खारिज कर दिया है।

चुम ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए कहा कि हमारे बीच कुछ नहीं है, यह सिर्फ दोस्ती है। अगर भविष्य में कुछ होता है, तो लोग जान जाएंगे। मैंने वैलेंटाइन डे को कुछ पोस्ट किया और लोगों ने हमारे रिश्ते की पुष्टि कर दी। कुछ नहीं है, कोई रिश्ता नहीं है। रिश्ते का नाम दोस्ती है। मैं ‘बिग बॉस’ के घर में प्रवेश करने से पहले ही तय कर चुकी थीं कि मैं कोई रोमांटिक एंगल नहीं बनाऊंगी।

मेरी करण के साथ शिल्पा शिरोडकर और दिग्विजय सिंह राठी के साथ बोंडिंग स्वाभाविक रूप से बनी।सोशल मीडिया पर लोग करणवीर के साथ मेरे रिश्ते को गलत एंगल देने की कोशिश कर रहे हैं। घर में सभी के साथ मेरी बस अच्छी दोस्ती थी। चुम के इस बयान से उन लोगों का दिल टूट गया है जो उनकी करण के साथ शादी की बात सोच रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका