न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन्होंने खोला जया और पैपराजी के बीच के रिश्ते का राज, बताया बार-बार क्यों हो जाती हैं मीडियाकर्मियों से नाराज

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 81 साल के हो चुके हैं, लेकिन वे आज भी लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। अमिताभ को फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Sep 2024 11:32:22

इन्होंने खोला जया और पैपराजी के बीच के रिश्ते का राज, बताया बार-बार क्यों हो जाती हैं मीडियाकर्मियों से नाराज

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 81 साल के हो चुके हैं, लेकिन वे आज भी लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। अमिताभ को फिल्म इंडस्ट्री में 5 दशक से ज्यादा समय हो गया है। अमिताभ को फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है और इसीलिए वे सोशल मीडिया पर लगातार कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। अमिताभ मीडिया फ्रेंडली भी हैं। हालांकि अमिताभ की पत्नी गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन के मामले में ऐसा नहीं है। उन्हें मीडिया का साथ कम ही जमता है। उनकी इमेज गुस्से वाली बनी हुई है।

जब भी जया घर से बाहर निकलती हैं तो पैपराजी उनके हर कदम का पीछा करते हैं। जया अक्सर पैपराजी से उनकी निजी जीवन में दखल नहीं देने का आग्रह करती हैं। कई मौकों पर वह पैपराजी को डांट भी चुकी हैं कैमरों के सामने नाराजगी जताई है। अब मशहूर पैपराजी मानव मंगलानी ने जया के व्यवहार को लेकर खुलकर बात की है। मानव ने इंटरव्यू में जया और पैपराजी के रिश्ते पर बात की है।

उन्होंने कहा कि जया को आज के मीडिया कल्चर की आदत नहीं हो पाई है। उनके समय में मीडिया की संख्या काफी कम थी और जो लोग थे, वे बहुत संयमित थे। आजकल मीडिया काफी फैल चुका है और वे उनकी निजता में दखलंदाजी करते हैं, उनका पीछा करते हैं, तो जयाजी हैरान रह जाती हैं और सोचती हैं, 'इतने सारे लोग यहां कैसे इकट्ठा हो गए? हम तो बस डिनर के लिए बाहर गए थे।

manav manglani,paparazzi manav manglani,amitabh bachchan,jaya bachchan,manav jaya,jaya paparazzi,photo journalist manav manglani

पैपराजी को एंगल्स के बारे में भी सलाह देती हैं जया : मानव

मानव ने कहा कि जया जी कभी-कभी पैपराजी को एंगल्स के बारे में भी सलाह देती हैं। वह हर मीडिया के साथ नहीं जुड़ पाती हैं। वह कुछ खास चैनलों के 4-5 लोगों को ही इंटरव्यू देती हैं। उनका अपना एक फंडा है, जिसे वह लागू करती हैं। जया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों कम ही फिल्मों में नजर आती हैं।

जया को आखिरी बार आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था। जया के अगले प्रोजेक्ट की बात करें तो अभी इस बारे में कोई अपडेट नहीं आया है, लेकिन फिलहाल तो वह राजनीति के क्षेत्र में ज्यादा एक्टिव हैं। जया समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान