न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणबीर-कैटरीना की तस्वीरों को लेकर इन्होंने किया खुलासा, ‘सूर्यवंशी’ सहित कई फिल्मों के एक्टर का निधन

साल 2013 में जब एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के निजी पलों की तस्वीरें लीक हुई थीं, तब उस घटना पर खूब आर्टिकल छपे थे। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 05 Sep 2025 9:01:19

2 News : रणबीर-कैटरीना की तस्वीरों को लेकर इन्होंने किया खुलासा, ‘सूर्यवंशी’ सहित कई फिल्मों के एक्टर का निधन

साल 2013 में जब एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के निजी पलों की तस्वीरें लीक हुई थीं, तब उस घटना पर खूब आर्टिकल छपे थे। इसके लिए पैपराजी को जिम्मेदार ठहराया गया। अब 12 साल बाद सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने उसकी हकीकत बताई है। रणबीर और कैटरीना तस्वीरों में बीच पर आराम करते नजर आ रहे थे। कैटरीना बिकिनी और रणबीर स्विम शॉर्ट्स में दिख रहे थे। हालांकि दोनों ने तब रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन इन फोटो से अफेयर की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। अब मानव ने खुलासा किया कि ये तस्वीरें किसी टूरिस्ट या पैपराजी ने लीक नहीं की थी।

ये सितारों के किसी करीबी ने लीक की थीं। कुनिका सदानंद के पॉडकास्ट पर नजर आए मानव ने कहा कि मैं कई बॉलीवुड रोमांस की खबरें ब्रेक कर चुका हूं। मैं सेलिब्रिटी की अपील के बावजूद तस्वीरें हटाने से इनकार करता हूं, क्योंकि आज या कल उनकी तस्वीरें लीक हो ही जाती हैं। ऐसे हालातों में आपको थोड़ा होशियार बनना पड़ता है। जब आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे डेट कर रहे थे, तब मैंने उन्हें कैप्चर किया था। मैं पहला शख्स था जिसने विक्की कौशल और कैटरीना को एक साथ क्लिक किया था, जब वे एक दिवाली पार्टी से लौट रहे थे।

आज नहीं तो कल निकलेगा ही निकलेगा, घर पर थोड़ी अफेयर करने वाला है। यह एक रात का मामला नहीं है, है ना? लेकिन ये वो तस्वीरें हैं जो सबसे ज्यादा वायरल होती हैं। आखिरी लीक रणबीर और कैटरीना की बीच पर थी। वह बहुत समय पहले की बात है। कुनिका ने हैरानी जताते हुए पूछा कि क्या वह लीक थीं? इस पर मानव ने कहा कि हां, वह उनके किसी करीबी ने लीक की थी। हालांकि मुझे नहीं पता कि तस्वीरें किसने लीक की थीं। तब से ऐसी कोई लीक नहीं हुई है। बता दें कैटरीना ने तब ओपन लेटर लिखकर अपनी निराशा जाहिर की थी, जिसमें उन्होंने कहा कि वह सेलिब्रिटीज में पब्लिक इंटरेस्ट को समझती हैं, लेकिन निजी पलों का सम्मान किया जाना चाहिए। रणबीर ने भी अपनी नाराजगी जताई, इस घटना को 'धोखा' कहा था।

manav manglani,celebrity photographer manav manglani,katrina kaif,ranbir kapoor,katrina ranbir,ashish warang,actor ashish warang,ashish warang death,sooryavanshi

लंबे समय से बीमार चल रहे थे एक्टर आशीष वारंग, भाई ने दी दुखद खबर

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। कई बड़ी हिंदी और मराठी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर आशीष वारंग का 55 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे काफी समय से बीमार थे। उन्होंने मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। आशीष के भाई अभिजीत वारंग ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर इस खबर की पुष्टि की है। अभिजीत ने लिखा, “वारंग आशीष दादा, आपको बहुत मिस करेंगे। पहले आपने बतौर एयर फोर्स ऑफिसर देश की सेवा की और फिर एक्टिंग के टैलेंट से देश का दिल जीत लिया।

हमने एक अच्छा इंसान खो दिया। हम आपको बहुत मिस करेंगे बड़े भाई।” अभिजीत की यह पोस्ट सामने आने के बाद से उनके फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। आशीष को आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में देखा गया था। इसमें उन्हें कांस्टेबल आशीष तांबे की भूमिका में देखा गया था। ये फिल्म साल 2021 में आई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा वे ‘एक विलेन रिटर्न्स’, ‘दृश्यम’, ‘मर्दानी’, ‘हीरोपंती’, ‘मेरी प्यारी बिंदू’, ‘सर्कस’ सहित कई फिल्मों और मशहूर वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ में भी नजर आए थे। छोटी-छोटी लेकिन प्रभावी भूमिकाओं से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह