न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिलजीत के कॉन्सर्ट में बन गई इनकी जोड़ी, वीडियो वायरल, ‘बेबी जॉन’ का गाना ‘नैन मटक्का’ हुआ रिलीज

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों ‘दिल-लुमिनाती टूर’ को लेकर लगातार खबरों में हैं। इस दौरान दिलजीत देश के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Nov 2024 1:32:21

2 News : दिलजीत के कॉन्सर्ट में बन गई इनकी जोड़ी, वीडियो वायरल, ‘बेबी जॉन’ का गाना ‘नैन मटक्का’ हुआ रिलीज

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों ‘दिल-लुमिनाती टूर’ को लेकर लगातार खबरों में हैं। इस दौरान दिलजीत देश के अलग-अलग शहरों में परफोरमेंस दे रहे हैं। उनके लाइव कॉन्सर्ट का मजा लेने के लिए हर जगह जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। लोग शो के लिए ब्लैक में टिकट भी खरीदने को तैयार हैं। रविवार (24 नवंबर) को पुणे में दिलजीत का कॉन्सर्ट हुआ। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो सोशल मीडिया पर टॉकिंग पॉइंट बन गया है। दरअसल स्टेज पर एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहा एक युवक हाथ में रिंग लिए घुटने पर बैठकर गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करता है। लड़की भी हां बोलते हुए उसकी रिंग को एक्सेप्ट कर लेती है। इसके बाद युवक युवती को गले लगाता है। इस दौरान पीछे की ओर दिलजीत माइक में गाना गा रहे हैं। वे कपल के लिए ताली बजाते हैं और उन्हें गले लगाकर बधाई देते हैं। बता दें दिलजीत अब तक दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ में भी प्रस्तुति दे चुके हैं।

अब वो मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, इंदौर, चंडीगढ़ और गुवाहाटी जैसे शहरों में भी फैंस को झूमने पर मजबूर करेंगे। गौरतलब है कि दिलजीत के पुणे कॉन्सर्ट से ठीक पहले राज्य के उत्पाद शुल्क विभाग ने शो में शराब परोसने का परमिट रद्द कर दिया था। इस महीने की शुरुआत में दिलजीत ने अपने अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कहा था कि अगर सरकार ‘शराब’ पर देशभर में बैन का ऐलान कर दे तो वो इस पर गाने बनाना बंद कर देंगे। हाल ही दिलजीत ने इस मामले में मशहूर एंकर सुधीर चौधरी को जवाब देते हुए उन्हें चुनौती दी थी।

सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी वरुण धवन की एक्शन मूवी ‘बेबी जॉन’

अभिनेता वरुण धवन की एक्शन मूवी ‘बेबी जॉन’ इन दिनों खूब लाइमलाइट में है। इसमें वरुण जबरदस्त फाइट सीन करते दिखेंगे। फिल्म की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो गया है और इसका ठीक एक महीना बचा है। फिल्म 25 दिसंबर को थिएटर्स में दस्तक देगी। इस बीच निर्माताओं ने 'बेबी जॉन' का पहला गाना 'नैन मटक्का' रिलीज कर दिया है। गाने को सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज दी है।

इस गाने के लिए धीक्षिता वेंकदेशन उर्फ धी ने भी सहयोग किया है। गाने के बोल मशहूर गीतकार इरशाद कामिल ने लिखे हैं और संगीत एस थमन ने दिया है। फिल्म का म्यूजिक थोड़ा-थोड़ा साउथ इंडियन गानों की तरह है लेकिन इस पर वरुण और कीर्ति जैसे डांस मूव्स करते दिखाई दे रहे हैं, वो लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर देंगे।

फिल्म में वरुण की जोड़ी एक्ट्रेस वामिका गब्बी के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। इसके अलावा साउथ इंडियन एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश भी फिल्म में अपनी चमक बिखेरती दिखेंगी। फिल्म में जैकी श्रॉफ का भी अहम रोल है। फिल्म को ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली ने प्रोड्यूस और कलीज ने डायरेक्ट किया है। आपको बता दें कि ‘बेबी जॉन’ साल 2016 में आई फिल्म ‘थेरी’ का हिंदी रीमेक है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री