न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मुझे मुसलमानों से प्यार है...' ममता कुलकर्णी ने राजनीति में आने को लेकर कही यह बात

पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनने और फिर विवाद के बाद इस्तीफा देने पर बयान दिया है। उन्होंने बताया कि यह सब उनके 25 वर्षों की तपस्या का फल था। साथ ही उन्होंने मुसलमानों से प्यार और आतंकवाद से नफरत की बात कही।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 31 May 2025 1:03:09

'मुझे मुसलमानों से प्यार है...' ममता कुलकर्णी ने राजनीति में आने को लेकर कही यह बात

बॉलीवुड की दुनिया को अलविदा कह चुकीं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी हाल ही में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाई गई थीं। इस नियुक्ति के बाद उन्होंने काफी विवादों का सामना किया और फिर उन्होंने पद से इस्तीफा भी दे दिया। अब उन्होंने पहली बार इस पूरे घटनाक्रम पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सब भगवान की इच्छा से हुआ और यह उनके 25 वर्षों की तपस्या का फल था।

भगवान की मर्जी से बनी महामंडलेश्वर: ममता कुलकर्णी

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए ममता ने कहा, “महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनना मेरे लिए भगवान की इच्छा थी। यह अवसर 140 वर्षों में एक बार आता है और सबसे पवित्र माना जाता है। भगवान ने मेरी 25 साल की तपस्या को स्वीकार कर मुझे यह सौभाग्य दिया।” ममता ने बताया कि उन्होंने अध्यात्म की ओर कदम बढ़ाने के लिए अपने सांसारिक जीवन का त्याग किया और अपना नाम बदलकर “श्री यमई ममता नंदगिरी” रख लिया। 24 जनवरी को उन्होंने प्रयागराज के महाकुंभ मेले में महामंडलेश्वर की उपाधि ग्रहण की थी।

राजनीति से दूर रहेंगी ममता, सनातन धर्म के प्रचार में लगी हैं

इस बातचीत के दौरान ममता कुलकर्णी ने यह भी स्पष्ट किया कि राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं है। कल्कि धाम से जुड़ी हुई ममता ने कहा, “कल्कि विष्णु जी को भगवान का दसवां अवतार माना जाता है। मुझे कल्कि धाम के शिलान्यास में शामिल होने का निमंत्रण मिला, यह मेरे लिए गर्व की बात है। मैंने 25 वर्षों तक ध्यान और तप किया है और उसी पुण्य से यह अवसर मुझे मिला है। मेरा लक्ष्य केवल सनातन धर्म का प्रचार और प्रसार करना है।”

'मुझे मुसलमानों से प्यार है, लेकिन आतंकवाद से नहीं'

अपने अनुभव साझा करते हुए ममता ने बताया कि कई लोग अब भी ईश्वर के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा, “बहुत से लोग मानते हैं कि भगवान है ही नहीं या अगर है, तो फिर इतनी समस्याएं दुनिया में क्यों हैं? यह सोच गलत है। मुसलमानों ने मुझे बहुत प्यार दिया है। मैंने साधना के दौरान दुबई में काफी समय बिताया, जहां मुझे बेहद शांति मिली। मुझे मुसलमानों से प्रेम है, लेकिन आतंकवाद से नहीं।”

उन्होंने आगे कहा, “जब मैं बॉलीवुड की सुपरस्टार थी, तब पाकिस्तान से मुझे रोजाना 50-50 खत आते थे। आतंकवादी सिर्फ एक आतंकवादी होता है। उसका कोई धर्म, कोई जाति, कोई संबंध नहीं होता। वह न किसी का बेटा होता है, न किसी का पिता, न रिश्तेदार। वह केवल आतंक फैलाने वाला होता है। इसलिए आतंकवाद का समर्थन किसी भी रूप में नहीं किया जा सकता।”

राहुल गांधी पर ममता कुलकर्णी का तंज

अभिनेत्री और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी को सबूत चाहिए, तो वह 10 दिन के लिए पाकिस्तान जाकर हालात अपनी आंखों से देख लें। ममता कुलकर्णी ने कटाक्ष करते हुए कहा, “आपको सबूत चाहिए? तो 10 दिन के लिए पाकिस्तान चले जाइए और वहां का हाल खुद देख आइए। हिंदुस्तानियों ने जो करना था, वह कर दिखाया है।”

शशि थरूर की तारीफ

ममता कुलकर्णी ने इस दौरान कांग्रेस नेता शशि थरूर की भी प्रशंसा की और उन्हें एक “अच्छा इंसान” बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी राजनीति में आने की कोई योजना या इच्छा नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी