न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मलाइका ने अरहान के 22वें जन्मदिन पर लुटाया प्यार, नेहा की बेटी के बर्थडे बैश में पहुंचे ये सेलेब किड्स

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और उनके एक्स पति अरबाज खान का बेटा अरहान खान आज शनिवार (9 नवंबर) को 22 साल के हो गए। मलाइका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Nov 2024 12:50:39

2 News : मलाइका ने अरहान के 22वें जन्मदिन पर लुटाया प्यार, नेहा की बेटी के बर्थडे बैश में पहुंचे ये सेलेब किड्स

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और उनके एक्स पति अरबाज खान का बेटा अरहान खान आज शनिवार (9 नवंबर) को 22 साल के हो गए। मलाइका ने सोशल मीडिया पर अरहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अरहान के बचपन की कुछ फोटो भी शेयर की हैं। पहली फोटो में मलाइका ने अरहान को गले लगाया हुआ है और दोनों साथ में पोज दे रहे हैं। दूसरी में मां-बेटे की जोड़ी पार्क में टहलते दिख रही है।

तीसरी में कुछ तस्वीरों का एक कोलाज है। इसमें अरहान के बचपन की पिक्चर भी शामिल हैं। एक तस्वीर में अरहान अपने पेट डॉग के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। मलाइका ने अरहान को विश करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेबी बॉय मां तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती है।” इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है। अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना, सोफी चौधरी, अरबाज के छोटे भाई सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक मेरे अरहान।”

चंकी पांडे, शिबानी अख्तर, संजय कपूर, सोफी चौधरी, सबा पटौदी और श्वेता बच्चन ने भी अरहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि मलाइका हर साल अरहान के जन्मदिन पर इमोशंस से भरी पोस्ट जरूर शेयर करती हैं। उल्लेखनीय है कि मलाइका और अरबाज ने साल 1998 में शादी की थी। उनका साल 2017 में तलाक हो गया। अरबाज ने दिसंबर 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ दूसरी शादी कर ली। शादी में अरहान ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। हालांकि मलाइका नदारद थीं।

नेहा धूपिया और अंगद बेटी के हैं एक बेटा और एक बेटी

एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने शुक्रवार (8 नवंबर) को बेटी मेहर की प्री बर्थडे पार्टी रखी। इस मौके पर कई स्टार्स और सेलेब्स किड्स नजर आए। अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली फिलहाल मुंबई में हैं। वे भी बर्थडे पार्टी में पहुंचे। हालांकि दोनों के बच्चे अकाय और वामिका की तस्वीरें इस बार भी सामने नहीं आईं।

पार्टी में नेहा की बेस्ट फ्रेंड एक्ट्रेस करीना कपूर खान बिजी शेड्यूल की वजह से नहीं आ पाईं, लेकिन उन्होंने छोटे बेटे जेह को नैनी के साथ भेजा। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से इसी साल अलग होने वालीं सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक बेटे अगस्त्य को लेकर पार्टी का हिस्सा बनीं।

एक्ट्रेस सोहा अली खान और उनके पति एक्टर कुणाल खेमू भी एक्टर अगंद बेदी और उनकी पत्नी नेहा के अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में बच्चों की भी अच्छी दोस्ती है। पार्टी में सोहा की बेटी इनाया भी पहुंचीं। बता दें नेहा और अंगद ने साल 2018 में शादी की थी। उनके बेटी मेहर और बेटा गुरिक है। मेहर 18 नवंबर को 6 साल की हो जाएगी, जबकि गुरिक 3 अक्टूबर को 3 साल का हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री