न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मलाइका ने शेयर की बर्थडे पार्टी की झलकियां, करीना-अमृता ने यूं किया विश, रणवीर की फिल्म का ट्रेलर जारी

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया। इस मौके पर मलाइका को फैंस से लेकर स्टार्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Oct 2025 3:12:43

2 News : मलाइका ने शेयर की बर्थडे पार्टी की झलकियां, करीना-अमृता ने यूं किया विश, रणवीर की फिल्म का ट्रेलर जारी

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया। इस मौके पर मलाइका को फैंस से लेकर स्टार्स तक बधाई और शुभकामनाएं देते नजर आए। अब मलाइका ने बर्थडे पार्टी की इनसाइड फोटो और वीडियो शेयर किए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। मलाइका अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ जमकर पार्टी करती नजर आ रही हैं। मलाइका पिंक कलर की ड्रेस पहने दिखीं। मलाइका इस लुक में बेहद खूबसूरत लगी। कोई नहीं कह सकता कि वह 50 साल की हो चुकी हैं। पार्टी में मलाइका के बेटे अरहान खान और बहन अमृता अरोड़ा भी मौजूद थीं।

मलाइका ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर ये झलकियां दिखाई हैं। इन पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक फोटो में मलाइका बर्थडे केक के सामने खड़ी दिख रही हैं, जिसके ऊपर 50 नंबर लिखा है। अमृता ने भी पार्टी की कुछ अंदर की तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही उन्होंने लिखा, “तुम आखिरकार 50 साल की हो गई हो मेरी खूबसूरत बहन।” एक और पोस्ट में अमृता ने लिखा, “मल्ला, तुम आखिरकार 50 साल की हो गई हो। उफ्फ, क्या इससे बेहतर 50 साल की कोई हो सकती है!! उफ्फ आई लव यू डीप...कल रात क्या रात थी...मैजिकल!!” करीना कपूर खान ने अपनी दोस्त मलाइका के लिए लिखा, “हैप्पी बर्थडे डार्लिंग मल्ला। गोल्डन गर्ल, गोल्डन बर्थडे। जन्मदिन मुबारक...लव यू।”

मलाइका को उनके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी विश किया। वैसे मलाइका इन दिनों हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘थामा’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें मलाइका का धमाकेदार डांस लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। वह ‘पॉइजन बेबी’ गाने पर जमकर थिरकीं। मलाइका ने इससे पहले भी कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग किए हैं। इनमें ‘दिल से’ फिल्म के गाने ‘छैया छैया’ से उन्हें खास पहचान मिली थी। मलाइका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी सलमान खान के भाई अरबाज खान से हुई थी। दोनों का तलाक हो चुका है और उनके एक बेटा अरहान हैं। मलाइका करीब 5 साल अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में रहीं लेकिन पिछले साल उनका ब्रेकअप हो गया।

malaika arora,actress malaika arora,malaika birthday,malaika 50 years,Kareena Kapoor Khan,amrita arora,ranvir shorey,actor ranvir shorey,jassi weds jassi

‘जस्सी वेड्स जस्सी’ में है रणवीर शौरी की अहम भूमिका, फिल्म इस दिन होगी रिलीज

अभिनेता रणवीर शौरी ने पिछले साल 'बिग बॉस OTT 3' से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस शो को अनिल कपूर ने होस्ट किया था। हालांकि रणवीर इसका खिताब नहीं जीत पाए लेकिन उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला। अब फैंस उनके बारे में जानने को बेकरार रहते हैं। इस बीच रणवीर की आगामी कॉमेडी फिल्म 'जस्सी वेड्स जस्सी' का ट्रेलर जारी हो गया है। ट्रेलर में रोमांस, हंसी और एक्शन तीनों का तड़का देखने को मिल रहा है।

जहां रणवीर दिलफेंक आशिक के रूप में नजर आए, तो वहीं सिकंदर दादागिरी वाला एहसास दे रहे हैं। फिल्म पुराने जमाने की यादों को नए जमाने के मनोरंजन के साथ दिखाने का वादा करती है। 2 मिनट 13 सेकंड का ट्रेलर काफी शानदार है। फिल्म की कहानी ‘जस्सी’ नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें रणवीर एक साड़ी दुकानदार की भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर, हर्षवर्धन सिंह देव, रहमत रतन, मनु ऋषि चड्ढा, सुदेश लहरी और ग्रुशा कपूर जैसे कलाकार दिखेंगे।

यह फिल्म पंजाबी संस्कृति को दर्शाती है, जहां एक साधारण शादी एक नाम की वजह से हास्य और अराजकता के तूफान में बदल जाती है। 'रंग दे बसंती' और 'अंग्रेजी मीडियम' जैसी चर्चित व हिट फिल्मों में सहायता कर चुके परन बावा इसके डायरेक्टर हैं। फिल्म का संगीत आई.पी. सिंह, रेव शेरगिल, शिव कुमार बतालवी, प्रशांक बेवर और हर्षवर्धन सिंह देओ ने दिया है्। कोरियोग्राफी ध्रुव धाला ने की है। 'जस्सी वेड्स जस्सी' 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज