न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिता अनिल मेहता को खोने से दुखी मलाइका ने पोस्ट शेयर कर की यह अपील, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

एक्ट्रेस मलाइका और अमृता अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने बुधवार (11 सितंबर) को मुंबई में अपने घर से कूदकर आत्महत्या कर ली। घर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Sep 2024 11:03:49

पिता अनिल मेहता को खोने से दुखी मलाइका ने पोस्ट शेयर कर की यह अपील, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

एक्ट्रेस मलाइका और अमृता अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने बुधवार (11 सितंबर) को मुंबई में अपने घर से कूदकर आत्महत्या कर ली। घर छठी मंजिल पर था। अनिल की अचानक हुई मौत से उनके परिवारवालों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। उन्हें भारी सदमा लगा है और वे शोक में डूबे हुए हैं। इस बीच मलाइका ने अपने परिवार की ओर से एक आधिकारिक बयान साझा किया है। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बयान पोस्ट किया और इस कठिन समय में मीडिया से निजता बनाए रखने की मांग की।

उन्होंने लिखा, “हमें अपने प्यारे पिता अनिल मेहता के निधन की घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है। वह एक सौम्य आत्मा, एक समर्पित दादा, एक प्यारे पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे। हमारा परिवार इस नुकसान से गहरे सदमे में है और हम इस कठिन समय में मीडिया और शुभचिंतकों से निजता बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। हम आपकी समझदारी, समर्थन और सम्मान की सराहना करते हैं। आभार के साथ, जॉयस, मलाइका, अमृता, शकील, अरहान, अजान, रेयान, कैस्पर, एक्सएल, डफी और बडी।”

मलाइका को जब उनके पिता के मौत की खबर मिली थी तब वह पुणे में थीं। खबर सुनते ही मलाइका पुणे से मुंबई आई। इसके साथ ही घर पहुंचते ही मलाइका का हाल बेहाल हो गया। उनका रोना रुक ही नहीं रहा था। साथ ही उनकी बहन अमृता भी नम आंखों से पिता के घर ब्रांदा पहुंची थीं। करीना अपनी बेस्ट फ्रेंड मलाइका व अमृता को सांत्वना देने के लिए पति सैफ अली खान के साथ उनके घर गईं। मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, उनके पूर्व पति अरबाज खान, चंकी पांडे व उनकी बेटी अनन्या समेत कई सेलेब्स भी उनके घर पहुंचे। खान परिवार ने मलाइका से मुलाकात की। सोहेल खान माता-पिता सलमा व सलीम खान के साथ नजर आए।

मल्टीपल इंजरी से हुई है मौत, मलाइका की मां ने मुंबई पुलिस को दिया यह बयान

अनिल मेहता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। कूपर हॉस्पिटल में शव का पोस्टमार्टम हुआ। प्राथमिक रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह मल्टीपल इंजरी बताई जा रही है। रिपोर्ट को फोरेंसिक लैब भेजा गया है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अनिल ने सुसाइड किया है, लेकिन इसको लेकर अभी कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है। आज 12 सितंबर को सांताक्रूज में हिंदू श्मशान घाट में अनिल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस बीच मलाइका की मां पॉली जेयसकार्प ने अनिल की मौत को लेकर बयान दिया है। जेयसकॉर्प ने मुंबई पुलिस को दिए बयान में बताया कि सुबह के करीब 9 बज रहे थे। मैंने अनिल को पूरे घर में तलाशा, उनके रोजमर्रा के स्लीपर कमरे के बाहर उतरे हुए थे, लेकिन वो वहां मौजूद नहीं थे। फिर मैंने नीचे की तरफ झांककर देखा तो हमारी सोसाइटी का गार्ड मदद के लिए चिल्ला रहा था। अनिल का शव देखकर मैं सन्न रह गई। मुझे समझ ही नहीं आ रहा है ये क्या हुआ और कैसे हुआ। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों से आखिरी बार फोन पर बातचीत में कहा था कि अब बस मैं थक गया हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?
'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
PM मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद, Meta पर कार्रवाई की उठी मांग
PM मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद, Meta पर कार्रवाई की उठी मांग
6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय