न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करिअर, रिश्ते, कपड़ों पर सवाल उठाने वालों को मलाइका का करारा जवाब, तलाक की अफवाहों पर बोले संग्राम

मॉडल व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ से जुड़ीं खबरें सबका ध्यान खींचती हैं। वह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Sep 2025 2:07:01

2 News : करिअर, रिश्ते, कपड़ों पर सवाल उठाने वालों को मलाइका का करारा जवाब, तलाक की अफवाहों पर बोले संग्राम

मॉडल व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ से जुड़ीं खबरें सबका ध्यान खींचती हैं। वह अपने बिंदास अंदाज के लिए मशहूर हैं। हालांकि मलाइका अपने करिअर, रिलेशनशिप और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर लगातार सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर भी रहती हैं। मलाइका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में जिंदगी के उन पहलुओं पर खुलकर बात की, जहां उन्हें जज किया गया, ट्रॉल किया गया और यहां तक कि लेबल भी लगाया गया। इन सबके बावजूद मलाइका पूरे साहस के साथ मोर्चे पर डटी हैं।

मलाइका ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि मेरे लिए ये सफर आसान नहीं था। लोग बताते थे कि मुझे कैसा होना चाहिए। मेरे करिअर से लेकर रिश्तों और कपड़ों तक, हर चीज पर सवाल उठे। लेकिन जब मैंने खुद को जस्टिफाई करना बंद किया, तो ऐसा लगा जैसे किसी बोझ से आजाद हो गई हूं। अब मैं वही नेरेटिव चुनती हूं, जो मुझे खुद के लिए सही लगता है। अरबाज खान से अलग होने के बाद मुझे 'बोल्ड', 'मुंहफट' और 'अटेंशन सीकर' जैसे तमगों से नवाजा गया। मैंने इसे कमजोरी के बजाय ताकत बना लिया। मुझे कई बार बोला गया कि मैं बहुत ज्यादा बोल्ड हूं।

सच कहूं, तो मैंने इसे गर्व के साथ अपनाया है। अगर मेरी मौजूदगी किसी को असहज कर रही है, तो शायद वो इंसान मेरे लायक नहीं है। हर चमकती हुई तस्वीर के पीछे कुछ अनदेखे सवाल, डाउट्स और दर्द भी होते हैं। कभी-कभी मैं भी खुद से सवाल करती हूं, कि क्या मैं ठीक कर रही हूं? क्या मैं सही हूं? लेकिन अब मैं आलोचना को एक नजरिए के रूप में देखती हूं, न कि सजा के तौर पर।

बता दें मलाइका ने साल 1998 में सलमान के छोटे भाई अरबाज के साथ शादी की थी। साल 2017 में उनका तलाक हो गया। उनके एक बेटा अरहान है, जिसकी परवरिश कपल साथ कर रहा है। मलाइका इसके बाद करीब 5 साल तक एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहीं। पिछले साल उनका ब्रेकअप हो गया। मलाइका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अक्सर टीवी पर रियलिटी शो में जज की भूमिका में नजर आती हैं। मलाइका पहली बार ‘दिल से’ फिल्म के गाने ‘चल छैय्या छैय्या’ से लाइमलाइट में आई थीं।

malaika arora,actress malaika arora,arbaaz khan,arhaan khan,arjun kapoor,malaika troll,malaika relations,sangram singh,wrestler sangram singh,payal rohatgi,nikita rawal,sangram payal

संग्राम सिंह और पायल रोहतगी के तलाक को लेकर लगाई जा रही हैं अटकलें

भारतीय पहलवान संग्राम सिंह और उनकी पत्नी एक्ट्रेस पायल रोहतगी को लेकर इन दिनों खूब खबरें चल रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों का तलाक होने वाला है। हाल ही संग्राम और एक्ट्रेस निकिता रावल के बीच डेटिंग की अफवाहें सामने आईं। अब संग्राम ने इस पर रिएक्शन दी है। संग्राम ने कहा कि मुझे कुछ वक्त पहले निकिता के शो में बुलाया गया जो 6 एपिसोड का था। जहां मैं एक ही बार जज बनकर गया था। उन्होंने एक रील भी बनाई।

हम 3 से 4 बार अपनी टीम से साथ उनके दूसरे शो के सिलसिले में ही मिले हैं। वो मुझे सर कहकर बुलाती हैं और मैं भी उन्हें 'जी' कहकर बोलता हूं। मैं उन्हें ज्यादा जानता नहीं हूं। मैं सबसे प्रेम और आदर के साथ ही बात करता हूं। मैं बहुत हैरान हूं कि मीडिया में बेसिर पैर की अफवाहें बिना किसी कंफर्मेशन के साथ इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर कैसे रिलीज हो जाती हैं। एक बार मुझसे तो पूछे कि क्या सच हैं। मैं इन फालतू बातों पर ध्यान नही देता। मैं समाज के लिए कुछ करने पर ध्यान देता हूं। मैं लिगेसी छोड़ने पर विश्वास रखता हूं। मैं इस समय दिसंबर में होने वाले MMA 2 के मैच की तैयारी में बहुत बिजी हूं।

हाल ही मेरे तलाक पर भी ऐसे खबरें आई जिसे पढ़कर दुख होता हैं कि मैं हमेशा इनका सॉफ्ट टारगेट होता हूं। मैं यही कहूंगा कि ऐसी कोई खबर बिना मेरी इजाजत के ना छापे। मेरे काम को देखें। मैं बहुत ही जल्द एक बड़ी फिल्म में दिखाई दूंगा। मैं देश के लिए कुछ करने की चाह में हमेशा कार्यरत रहता हूं और मैं किसी भी एक्ट्रेस के साथ अफवाहों की खबरों का खंडन करता हूं। बता दें संग्राम और पायल की शादी साल 2022 में हुई थी। दोनों ही बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। पायल BB 2 और संग्राम BB 7 में आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?