न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मलाइका अरोड़ा के साथ डांसिंग रियालिटी शो में हुई बदसलूकी, कंटेस्टेंट ने एक्ट्रेस के साथ कर दी गंदी हरकत

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने डांसिंग रियलिटी शो से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा साझा किया। शो के दौरान एक 16 साल के कंटेस्टेंट ने अनुचित हरकत की, जिससे नाराज होकर मलाइका ने उसे कड़ी फटकार लगाई और गुस्से में कहा—'अपनी मां का नंबर दे!'

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 10:28:28

मलाइका अरोड़ा के साथ डांसिंग रियालिटी शो में हुई बदसलूकी, कंटेस्टेंट ने एक्ट्रेस के साथ कर दी गंदी हरकत

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी ग्लैमरस इमेज के कारण अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। 3 दर्जन से ज्यादा फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुकीं मलाइका इन दिनों डांसिंग रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने एक डांसिंग शो से जुड़ा चौंकाने वाला किस्सा शेयर किया। मलाइका के मुताबिक, शो के दौरान एक 16 साल के कंटेस्टेंट ने उनके साथ अनुचित हरकत की, जिससे वह बेहद नाराज हो गईं। गुस्से में आकर उन्होंने न सिर्फ उसे कड़ी फटकार लगाई, बल्कि गुस्से में यहां तक कह दिया—'अपनी मां का नंबर दे!' मलाइका ने खुद इस घटना का खुलासा किया है।

आखिर क्या है पूरा मामला?

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने ANI को दिए इंटरव्यू में अपने डांसिंग रियलिटी शो से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया, "शो में 16 साल का एक कंटेस्टेंट था, जो लगातार मेरी तरफ देखकर आंख मार रहा था और फ्लाइंग किस दे रहा था।" मलाइका ने आगे कहा, "शायद उस वक्त मेरा उसे डांटने या यह समझाने का इरादा नहीं था कि वह जो कर रहा है, वह गलत है। मैं बस यही कहना चाह रही थी कि वह जरूरत से ज्यादा कर रहा है। उसे अपनी हरकतों में थोड़ा संयम रखना चाहिए। हम यहां जज के तौर पर बैठे हैं, तुम 16 साल के हो। हम परफॉर्मेंस के दौरान मजाक भी करते हैं, थोड़ा ड्रामा भी होता है, जो सब ठीक है। लेकिन उस पल मुझे लगा कि उसकी हरकतें हद से ज्यादा हो रही थीं।"

डांट के बाद की डांस की तारीफ

मलाइका अरोड़ा ने यह भी बताया कि डांट लगाने के बावजूद उन्होंने कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस की सराहना की। उन्होंने कहा, "वह एक बहुत ही प्यारा बच्चा था। मैंने उसके डांस की भी तारीफ की क्योंकि उसने वाकई शानदार प्रदर्शन किया था।" बता दें कि मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की कई फिल्मों में सुपरहिट आइटम सॉन्ग्स कर चुकी हैं। इसके अलावा, वह अक्सर डांसिंग रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आती हैं। हाल ही में मलाइका फिल्म 'ऐक नंबर' में दिखाई दी थीं। इससे पहले, उन्होंने नेटफ्लिक्स की अनन्या पांडे स्टारर 'खो गए हम कहां' में एक एक्ट्रेस का किरदार निभाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी