Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नौसेना अग्निवीर भर्ती 2025 : नोटिफिकेशन हुआ जारी, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, देखें…

भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2025 के तहत 02/2025, 01/2026 और 02/2026 बैच के लिए एमआर (मैट्रिक रिक्रूट) और एसएसआर

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 23 Mar 2025 5:39:32

नौसेना अग्निवीर भर्ती 2025 : नोटिफिकेशन हुआ जारी, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, देखें…

भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2025 के तहत 02/2025, 01/2026 और 02/2026 बैच के लिए एमआर (मैट्रिक रिक्रूट) और एसएसआर (सीनियर सैकंडरी रिक्रूट) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में करेक्शन 14 से 16 अप्रैल तक किया जा सकेगा। स्टेज-I परीक्षा 25 मई को होगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता

अग्निवीर एसएसआर के लिए आवेदन करने वाले ने 12वीं की परीक्षा मैथ्स और फिजिक्स के साथ पास की हो। केमेस्ट्री, बायोलॉजी या कंप्यूटर साइंस में से किसी एक विषय में पढ़ाई की हो। अग्निवीर एमआर (शेफ, स्टीवर्ड, हाइजीनिस्ट) के लिए 10वीं पास होना जरूरी है।

ये है आयु सीमा

02/2025 बैच के लिए उम्मीदवारों का जन्म 01 सितंबर 2004 से 29 फरवरी 2008 के बीच हुआ हो। इसी तरह 01/2026 बैच के लिए जन्म 01 फरवरी 2005 से 31 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए। बात करें 02/2026 बैच की तो उम्मीदवारों का जन्म 01 जुलाई 2005 से 31 दिसंबर 2008 के बीच हुआ हो।
ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, रिटन एग्जाम और पीएफटी होगा। अग्निवीर एसएसआर के लिए चयन होने पर ट्रेनिंग की शुरुआत में 14,600 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 21,700 - 69,100 रुपए और प्रमोशन के बाद 47,600 - 1,51,100 रुपए प्रति माह दिया जाएगा। अग्निवीर एमआर को पहले साल 30000 रुपए, दूसरे साल 33000 रुपए, तीसरे साल 36500 रुपए और चौथे साल 40000 रुपए प्रति माह मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटwww.joinindiannavy.gov.inपर जाएं।
- फिर“Apply Online” बटन पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुल जाएगा, जहां रजिस्ट्रेशन करने के लिए मांगी गई डिटेल दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करके पेज पर लॉग इन करें।
- सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology