न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: हनुमानगढ़ में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, जाँच में जुटी पुलिस

राजस्थान के हनुमानगढ़ के संगरिया उपखंड क्षेत्र के ग्राम नाथवाना की रोही चक तीन एमएमके में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गुब्बारा जब्त कर जांच शुरु की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 23 Mar 2025 6:42:44

राजस्थान: हनुमानगढ़ में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, जाँच में जुटी पुलिस

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ के संगरिया उपखंड क्षेत्र के ग्राम नाथवाना की रोही चक तीन एमएमके में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गुब्बारा जब्त कर जांच शुरु की है। सरपंच प्रतिनिधि राकेश बारुपाल से मिली जानकारी अनुसार रविवार को सुशील जाखड़ के खेत चक तीन एमएमके रोही में एक सफेद रंग का पाकिस्तानी गुब्बारा मिला।

लिखा था ‘जॉन-जॉन पाकिस्तान’

इस गुब्बारे पर पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ था। पता चला कि ऐसा ही एक गुब्बारा तीन साल पहले पीलीबंगा क्षेत्र में बरामद हुआ था। यह कयास लगाया जा रहा है कि किसी ने गुब्बारा उड़ाकर शरारत की होगी या श्रीगंगानगर के सीमावर्ती क्षेत्र से उड़कर इस ओर गुब्बारा आया होगा। हालांकि गुब्बारा यहां तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच पुलिस कर रही है। सफेद रंग के गुब्बारे पर हरे रंग में फूल-पत्तियां उकेरी हैं। ‘जॉन-जॉन पाकिस्तान’ लिखा हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और पंचायत को दी।

चर्चा का विषय बना गुब्बारा

पुलिस मौके पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है, लेकिन उसके अंदर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस दौरान खेत मालिक सुशील जाखड़, ग्राम विकास अधिकारी मनदीप सिंह, सोसायटी सदस्य सुभाष कड़वासरा, उप सरपंच सुरेंद्र कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे। गुब्बारा चर्चा का विषय बना है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कैसे यहां तक पहुंचा गुब्बारा, जांच जारी

एएसआई राजाराम के अनुसार पुलिस ने इस गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया है। यह कहां से आया, बना और किस मकसद से आया, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच करेगी। हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है। इस प्रकार के गुब्बारे पहले भी कई जगह मिल चुके हैं। अक्सर संदिग्ध सामग्री का गुब्बारे या ड्रोन के जरिए आने के मामले पाकिस्तान से लगे बॉर्डर इलाकों में अधिकतर सामने आते हैं, लेकिन इतनी दूर पाकिस्तानी गुब्बारा आना, जांच का विषय है। बता दें कि हनुमानगढ़ से पाकिस्तान बॉर्डर की दूरी करीब 400 किलोमीटर है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी