न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ हत्याकांड: सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, दिल पर तीन वार, फिर काटी गई गर्दन, कई अन्य चौंकाने वाली बातें

मेरठ में चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। इसमें कहा गया है कि सौरभ के शरीर पर कई वार किए गए थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 23 Mar 2025 6:42:55

मेरठ हत्याकांड: सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, दिल पर तीन वार, फिर काटी गई गर्दन, कई अन्य चौंकाने वाली बातें

मेरठ। मेरठ में चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। इसमें कहा गया है कि सौरभ के शरीर पर कई वार किए गए थे। पहले सौरभ के दिल पर तीन वार किए गए, फिर उसकी गर्दन काटी गई और अंत में दोनों हथेलियां काटी गईं। इस मामले में मेरठ के सीएमओ ने भी मीडिया से बात की है।

सीएमओ अशोक कटारिया की देखरेख में हुए पोस्टमॉर्टम में एक घंटे से अधिक का समय लगा। दो डॉक्टरों ने सौरभ का पोस्टमॉर्टम किया। इस दौरान सौरभ के शरीर के कई हिस्सों का परीक्षण किया गया और विसरा रिपोर्ट को सुरक्षित किया गया, जो आगे की जांच में सहायक होगी।

अशोक कटारिया ने मीडियाकर्मियों से कहा, "पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को ऐसे ही सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। हम काफी सुरक्षित तरीका अपनाते हैं। हमने बंद लिफाफे में उचित जगह पर रिपोर्ट भेज दी है। मामले की जांच चल रही है। शव के हाथ अलग थे, गर्दन अलग थी और धड़ अलग था। काफी निर्ममता से उसकी हत्या की गई है।"

उल्लेखनीय है कि यह खौफनाक हत्याकांड मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के इंदिरा नगर में हुआ था, जहां सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। इस हत्या ने पूरे मेरठ जिले में हड़कंप मचा दिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मेरठ जेल भेज दिया है। सौरभ की पत्नी मुस्कान ने कहा कि उसके परिवार वाले उसका केस लड़ने में सहयोग नहीं करेंगे, इसलिए उसे सरकारी वकील उपलब्ध कराया जाए। उसने जेल अधीक्षक को पत्र लिखा है। जेल अधीक्षक ने कहा कि सोमवार को न्यायालय में इस प्रार्थना पत्र को प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

आरोप है कि मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने सौरभ की हत्या करके उसके शव के टुकड़े किए, फिर उसे ड्रम में भरकर सीमेंट से चुनाई कर दी। इसके बाद दोनों आरोपी घूमने निकल गए। जब मामले का खुलासा हुआ, तो दोनों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि शव मिलने के बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ। शव को पहले थाने ले जाया गया, बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल