Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिलचस्प और रोचक फिल्म की झलक देता है सिकन्दर का ट्रेलर, वनलाइन पर बज सकती हैं तालियाँ

उम्मीद के मुताबिक सलमान खान की सिकंदर का ट्रेलर धमाकेदार है। दमदार डायलॉग और एक्शन से भरपूर ट्रेलर सलमान खान की आने वाली फिल्म को मस्ट वॉच बनाता है। वहीं सलमान और रश्मिका की केमिस्ट्री भी कमाल की है, दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद दोनों की एक साथ प्रेजेंस हर सीन को खास बनाती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 23 Mar 2025 5:43:25

दिलचस्प और रोचक फिल्म की झलक देता है सिकन्दर का ट्रेलर, वनलाइन पर बज सकती हैं तालियाँ

सलमान खान स्टारर सिकंदर इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है जो ईद के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है। उसके पहले फिल्म के गानों और टीजर ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंड बढ़ा दी थी और अब मेकर्स ने इसका मच अवेटेड ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। सिकंदर 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

उम्मीद के मुताबिक सलमान खान की सिकंदर का ट्रेलर धमाकेदार है। दमदार डायलॉग और एक्शन से भरपूर ट्रेलर सलमान खान की आने वाली फिल्म को मस्ट वॉच बनाता है। वहीं सलमान और रश्मिका की केमिस्ट्री भी कमाल की है, दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद दोनों की एक साथ प्रेजेंस हर सीन को खास बनाती है।


दिलचस्प बात यह है कि इस बार सलमान खान किसी हिन्दी फिल्म के खलनायक के सामने नहीं बल्कि दुनियाभर में अपना डंका बजा चुकी बाहुबली सीरीज के कटप्पा उर्फ सत्यराज से मुकाबला करते नजर आएंगे। हालांकि ट्रेलर में सत्यराज के सिर्फ तीन दृश्य शामि किए गए हैं, जिससे उनके किरदार का अनुमान लगाया जा सकता है। ट्रेलर में सलमान प्रजा के राजा साहब बनकर आए हैं जो उनके साथ हो रहे भ्रष्चार और अन्याय के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। कुल मिलाकर सलमान खान इस बार जनता के मसीहा बनकर आ रहे हैं जो उनके लिए सिस्टम से टक्कर लेगा।

ट्रेलर जबरदस्त है और मेकर्स ने अपने वादे के मुताबिक तय तारीख पर ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर में सलमान का धांसू एक्शन और दमदार डायलॉग फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग तारीफों के पुल बांध रहे हैं। इतना तो तय है कि ईद पर सलमान बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं और रिपोर्ट्स का अनुमान है कि सिकंदर सलमान की ईद पर सबसे बड़ी ओपनर बनकर उभरेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की सिकंदर को सेंसर बोर्ड ने यू/अ 13+ सर्टिफिकेट दिया है। इसका मतलब है कि 13 साल से कम उम्र के बच्चे फिल्म सिकंदर को थिएटर में नहीं देख सकते हैं। वहीं फिल्म के डायरेक्टर एआर मुरुगादास ने फिल्म के रनटाइम का खुलासा करते हुए बताया कि इसका रनटाइम 2 घंटे 30 मिनट और 8 सेकंड है।

सलमान खान ने रमजान शुरू होने से पहले सिकंदर टीजर रिलीज करके अपने फैंस को तोहफा दिया था, वहीं अब इसका ट्रेलर कर दिया गया है। फिल्म 30 मार्च 2025 को ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी जैसे कलाकारों ने काम किया है। इसे ए आर मुरुगदास ने निर्देशित किया है और साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका