न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : री-रिलीज हुई ‘सनम तेरी कसम’ के सीक्वल को लेकर सामने आई यह बड़ी Update, महाकुंभ पहुंचीं ये 2 हस्तियां

साल 2016 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा ‘सनम तेरी कसम’ को हाल ही दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म दर्शकों को अपनी ओर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 11 Feb 2025 2:30:15

2 News : री-रिलीज हुई ‘सनम तेरी कसम’ के सीक्वल को लेकर सामने आई यह बड़ी Update, महाकुंभ पहुंचीं ये 2 हस्तियां

साल 2016 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा ‘सनम तेरी कसम’ को हाल ही दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सफल रही। एक्टर हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन की फिल्म ने 4 दिन में ही 18.57 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। फिल्म का 9 साल पहले लाइफटाइम कलेक्शन सिर्फ 9.10 करोड़ रुपए था। यह फिल्म मेकर्स के लिए जबरदस्त फायदे का सौदा साबित हो रही है।

इसके लिए लोगों में शानदार उत्साह देखा जा रहा है। वैलेंटाइन वीक में आई यह लव स्टोरी खूब पसंद की जा रही है। इस बीच ‘सनम तेरी कसम’ के दूसरे पार्ट को लेकर अपडेट सामने आई है, जिसे जानकर फैंस खुश हो जाएंगे। दूसरे पार्ट की कहानी तैयार है। मेकर्स ने खुलासा कर दिया कि यह कब तक रिलीज हो जाएगी। फिल्म निर्माता राधिका राव और विनय सप्रू ने इंडिया फोरम के साथ बातचीत में कहा कि पहला पार्ट लिखते समय स्टोरी की कल्पना दो पार्ट में की गई थी। दूसरा पार्ट तैयार है।

हमें पता है कि ‘इंदर’ की कहानी कहां जा रही है इसके बाद। इसलिए आखिरी में वह उस पेड़ के पास जाता है और ‘सुरु’ की आवाज उसके संवादों के साथ गूंजती है, जो आपको भाग 2 के लिए तैयार करती है। हम पार्ट 2 की स्किप्ट के साथ तैयार है, जो पहले से ही तैयार हो रखी है। तो अब तो इतना हो गया है कि पार्ट टू अगले वैलेंटाइन पर तो लाना ही पड़ेगा क्योंकि इस वैलेंटाइन पर हर किसी ने पार्ट वन देख ली। अ

गले वैलेंटाइन पर तो हमें दर्शकों के लिए इसे लाना ही होगा। इसके गाने भी लगभग तैयार हो चुके हैं हमारे पास। जिन लोगों ने ‘सनम तेरी कसम’ को प्यार दिया है, बता दें पार्ट टू लगभग पूरी हो चुकी है और ये पाइपलाइन में है। जल्द ही इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी जाएगी।

फिल्ममेकर एकता कपूर और एक्ट्रेस सोनल चौहान ने प्रयागराज से शेयर की झलकियां

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ जारी है, जो 144 साल बाद आया है। वहां अब तक करीब 45 करोड़ लोग पहुंचकर संगम में स्नान कर चुके है। आम आदमी के साथ ही कई सेलेब्स पर भी श्रद्धा और भक्ति का खुमार चढ़ा हुआ है। अब फिल्म निर्माता एकता कपूर भी महाकुंभ पहुंच चुकी हैं, जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वह अपनी टीम के साथ नजर आ रही हैं।

वीडियो में टीवीएफ के संस्थापक अरुणभ कुमार भी हैं। एकता संगम नदी में डुबकी लगाती हुई दिख रही हैं। इसके अलावा वह बोट राइड भी एंजॉय कर रही हैं। एकता ने कैप्शन में लिखा, “महाकुंभ।” एकता ने माथे पर चंदन लगाकर फोटो भी शेयर की है। इस बीच एक्ट्रेस सोनल चौहान भी महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाते हुए तस्वीर साझा की है। इसमें वह घाट पर बैठी हुई हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “त्रिवेणीं माधवं सोमं भरद्वाजं च वासुकिम् वन्देऽक्षयवटं शेषं प्रयागं तीर्थनायकम्।” सोनल मां गंगा की पूजा-अर्चना भी करती हुई दिख रही हैं। उन्होंने माथे पर तिलक और गले में रुद्राक्ष पहने फोटो शेयर की है, जो की सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक्ट्रेस ने महाकुंभ में कैलाश नंदगिरी महाराज से भी मुलाकात की और उनके साथ भी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। वह महाराज के पैरों के पास बैठकर उनका आशीर्वाद लेती हुई नजर आ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ