न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माहिरा से पूछा फेवरेट क्रिकेटर का नाम तो दी ऐसी रिएक्शन, वीडियो वायरल, सिराज के साथ जुड़ रहा है नाम

एक्ट्रेस माहिरा शर्मा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा ले चुकीं माहिरा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Feb 2025 11:19:54

माहिरा से पूछा फेवरेट क्रिकेटर का नाम तो दी ऐसी रिएक्शन, वीडियो वायरल, सिराज के साथ जुड़ रहा है नाम

एक्ट्रेस माहिरा शर्मा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा ले चुकीं माहिरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में माहिरा पैपराजी के लिए पोज देते हुए दिख रही हैं। इस दौरान पैप्स ने उनसे पूछा, “कौनसा क्रिकेटर आपका फेवरेट है?” पैपराजी के इस सवाल पर माहिरा ने कहा, “पूरी इंडियन क्रिकेट टीम।” इसके बाद में पैपराजी ने सिराज-सिराज चिल्लाना शुरू कर दिया और वह कोई भी रिएक्शन दिए बगैर अंदर चली गईं।

यह वीडियो सामने आने के बाद नेटिजंस तरह-तरह कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “शरमा के देख रही है ताकि शक हो और फेम मिले।” दूसरे ने लिखा, “शरमा गई सिराज का नाम सुनकर।” तीसरे ने लिखा, “…प्यारी समझ गई।” बता दें कि कुछ दिनों पहले माहिरा और भारतीय क्रिकेटर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की डेटिंग की अफवाह उड़ी थी। हालांकि दोनों ने ही अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

वैसे माहिरा की मां से जब डेटिंग को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने पलटकर कहा कि आप क्या कह रहे हैं? लोग कुछ भी कहते हैं। अब जब मेरी बेटी एक सेलिब्रिटी है, तो लोग उसका नाम किसी से भी जोड़ देंगे, तो क्या हमें उन पर विश्वास करना चाहिए? इस तरह से उन्होंने साफ कर दिया कि इस बात में सच्चाई नहीं है। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स अभी भी उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें लगा रहे हैं।

‘बिग बॉस 13’ के दौरान पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा में दिखी थीं नजदीकियां

गौरतलब है कि माहिरा ने कई टीवी शो में काम किया है और दर्शकों का प्यार बटोरा है। फेम की बात करें तो वह उन्हें सबसे ज्यादा सलमान खान के रियलिटी शो BB 13 से मिला। माहिरा घर के अंदर एक्टर पारस छाबड़ा के करीब आ गई थीं और उनसे प्यार हो गया था। शो खत्म होने के बाद भी दोनों रिलेशनशिप में थे। कुछ समय बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। दूसरी ओर सिराज की बात करें तो इस साल की शुरुआत में उनकी महान गायिका आशा भोसले की पोती सिंगर जनाई भोसले को डेट करने की खबरें सामने आई थीं।

उन्हें जन्मदिन की पार्टी में क्लिक किया गया था। हालांकि बाद में जनाई ने सिराज के साथ एक फोटो शेयर की और उन्हें 'भाई' कहा और यहां तक कि क्रिकेटर ने उन्हें 'बहन' बताया। इससे साफ हो गया कि फैंस उन्हें साथ देख गलत समझ बैठे थे। बता दें कि मनोरंजन और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां विवाह बंधन में बंध चुकी हैं। ऐसे में लोग दोनों क्षेत्रों के कपल को साथ देखते ही अटकलें लगाना शुरू कर देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ