न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : महिमा ने बताया, शाहरुख ने कराया था 15-20 दिन इंतजार, PETA ने सलमान से ‘गधराज’ के लिए की अपील

इन दिनों एक्ट्रेस महिमा चौधरी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। महिमा ने हाल ही में खुलासा किया था कि करिअर के शुरुआती दौर में उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Oct 2024 8:40:42

2 News : महिमा ने बताया, शाहरुख ने कराया था 15-20 दिन इंतजार, PETA ने सलमान से ‘गधराज’ के लिए की अपील

इन दिनों एक्ट्रेस महिमा चौधरी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। महिमा ने हाल ही में खुलासा किया था कि करिअर के शुरुआती दौर में उनके चेहरे में कांच के कई टुकड़े घुस गए थे। हालांकि उन्होंने आज तक पब्लिक प्लेटफॉर्म पर यह बात नहीं की थी। उस समय महिमा के कहने पर ‘दिल क्या करे’ मूवी में उनके साथ काम कर रहे अजय देवगन ने भी यह बात छुपा ली थी। अब महिमा ने सुपरस्टार शाहरुख खान के बारे में बात की है। महिमा ने साल 1997 में शाहरुख के अपोजिट ‘परदेस’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

महिमा ने रेडियो नशा ऑफिशियल के साथ बातचीत के दौरान कहा कि ‘परदेस’ के शुरुआती 15-20 दिनों में हर कोई कहता रहता था कि शाहरुख आज आएंगे, कल आएंगे लेकिन वे नहीं आए। आखिरकार जब वो आए तो हर कोई उनके चारों ओर जमा हो गया क्योंकि हम सभी नए थे। हर कोई उनके 'हाय' कहने का इंतजार करने लगा। एक बार जब वे बातचीत शुरू करते तो हर कोई उन्हें सुनता रहता था। उनके पास बहुत सारी कहानियां होती थीं।

मैं बैठकर उनके टेक देखती रहती थी कि वह किस तरह से सीन करते हैं, अपनी लाइंस बोलते हैं, डांस स्टेप्स करते हैं। मैं उनसे ज्यादा से ज्यादा सीखना चाहती थी। बता दें कि महिमा ने ‘परदेस’ में ‘गंगा’ की भूमिका निभाई थी। सुभाष घई के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने एनआरआई बेटे के लिए एक भारतीय दुल्हन चाहता है।

शादी भी हो जाती है लेकिन गंगा का मन विदेश में नहीं लगता। उसे ‘किशोरीलाल’ के गोद लिए बेटे (शाहरुख) से प्यार होता है और वो उसी के पास वापस जाना चाहती हैं। महिमा के अगले प्रोजेक्ट पर नजर डालें तो वह अब अनुपम खेर की मूवी ‘सिग्नेचर’ में नजर आएंगी जो ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी।

mahima chaudhary,actress mahima chaudhary,shahrukh khan,pardes movie,mahima shahrukh,peta india,Salman Khan,bigg boss 18,bb 18,donkey,gadhraj

‘बिग बॉस 18’ में 19वें कंटेस्टेंट के रूप में हुई है गधे की एंट्री

‘बिग बॉस’ टीवी की दुनिया का बहुत लोकप्रिय रियलिटी शो है। हालांकि इसके मेकर्स पर हमेशा टीआरपी बढ़ाने और फैंस की अपेक्षाओं का दबाव रहता है। ऐसे में वे शो में नित नए प्रयोग करते हैं। इस बार BB 18 में लीक से हटकर 19वें कंटेस्टेंट के रूप में एक ‘गधराज’ (गधी) की एंट्री कराई गई है। हालांकि यह मेकर्स के गले की फांस बन गई है। इसे शो से बाहर करने के लिए अब शो के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान के पास स्पेशल रिक्वेस्ट आई है।

पीपल फॉर एथिकिल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) ने सलमान से अपील की है कि मेकर्स को मनाएं कि ‘बिग बॉस’ के घर में जानवर को ना रखें। पेटा इंडिया ने सलमान खान को लेटर भेजा है। इसमें लिखा है, “हमारे पास उन लोगों की रिक्वेस्ट की बाढ़ सी आ गई है जो कि गधे को ‘बिग बॉस’ के घर में रखने से काफी परेशान हैं। उनकी चिंता जायज है और उसे इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। आप देश के सबसे प्रभावशाली स्टार्स में से एक हैं और ‘बिग बॉस’ के होस्ट भी।

आपके पास दया का उदाहरण पेश करने की ताकत है। हम आदर के साथ आपसे आग्रह करते हैं कि प्रोड्यूसर्स से कहें कि जानवरों को मनोरंजन का सामान बनाकर ना इस्तेमाल करें। हम आपसे दरख्वास्त करते हैं कि गुणरत्न सदावर्ते, जो कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैक्स को घर में लाए हैं उनसे कहें कि गधा पेटा इंडिया को सौंप दें। उसे बाकी दूसरे रेस्क्यू किए गए गधों के साथ रखा जाएगा। ऐसा करने से सदावर्ते की फैन फॉलोइंग बढ़ेगी।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री