न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'महावतार नरसिम्हा' की दहाड़ से हिली बॉक्स ऑफिस दुनिया, 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' रह गईं पीछे

बड़े प्रमोशन या स्टार कास्ट के बावजूद यह एनिमेटेड फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। 11वें दिन भी इस फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए इंडस्ट्री की चर्चित सीक्वल फिल्में सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 को भी पीछे छोड़ दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Aug 2025 4:14:33

'महावतार नरसिम्हा' की दहाड़ से हिली बॉक्स ऑफिस दुनिया, 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' रह गईं पीछे

बॉक्स ऑफिस पर 'महावतार नरसिम्हा' का जादू हर दिन और भी ज्यादा गहराता जा रहा है। बिना किसी बड़े प्रमोशन या स्टार कास्ट के बावजूद यह एनिमेटेड फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। 11वें दिन भी इस फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए इंडस्ट्री की चर्चित सीक्वल फिल्में 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' को भी पीछे छोड़ दिया है।

महज 11 दिनों में 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब

'महावतार नरसिम्हा' अब तक ₹99.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है। सिर्फ ₹75 लाख और मिल जाएं तो यह फिल्म सेंचुरी मार लेगी। सोमवार यानी 11वें दिन, जब बाकी फिल्में मुश्किल से कुछ करोड़ तक सिमट गईं, उस दिन 'महावतार नरसिम्हा' ने अकेले ₹8 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। पहले हफ्ते में जहां इसने ₹44.75 करोड़ जुटाए, वहीं दूसरे हफ्ते के शुरुआती तीन दिन में ही करीब ₹46.5 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

क्लाइमैक्स और कंटेंट ने बांधा दर्शकों का दिल

फिल्म के क्लाइमैक्स की तारीफ हर तरफ हो रही है। दर्शकों को इसकी कहानी, एनिमेशन और भावनात्मक गहराई इतनी पसंद आ रही है कि लोग दोबारा देखने तक पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी चल रही है।

बड़े नाम हुए फेल

जहां 'सन ऑफ सरदार 2' ने मंडे को महज ₹2.50 करोड़ कमाए और 'धड़क 2' ₹1.40 करोड़ पर ही अटक गई, वहीं अकेले 'महावतार नरसिम्हा' ने ₹8 करोड़ की कमाई की। दोनों फिल्मों का मिलाजुला कलेक्शन भी इस एनिमेटेड फिल्म के आसपास नहीं पहुंच सका।

बॉक्स ऑफिस पर हो रहे इस उलटफेर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सिर्फ स्टार पॉवर नहीं, बल्कि अच्छी कहानी और सच्चे इमोशन भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी