न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

थिएटर के बाद अब ओटीटी पर कब आएगी महावतार नरसिम्हा? जानें रिलीज डेट

एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा ने थिएटर में जबरदस्त कमाई कर इतिहास रच दिया है। अब दर्शकों को इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार है। जानें कब और कहां देख पाएंगे यह पौराणिक एक्शन फिल्म।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Aug 2025 9:07:50

थिएटर के बाद अब ओटीटी पर कब आएगी महावतार नरसिम्हा? जानें रिलीज डेट

25 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस पौराणिक एक्शन-एडवेंचर फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जो उत्साह और जुड़ाव देखने को मिल रहा है, वह अपने आप में मिसाल है। रिलीज़ के महज दस दिनों के भीतर फिल्म करीब 90 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है, जो कि एक एनिमेटेड फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अब जबकि थिएटर में फिल्म जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है, तो स्वाभाविक है कि वे दर्शक जो इसे अब तक नहीं देख पाए, या फिर दोबारा देखना चाहते हैं, उनके मन में ये सवाल कौंध रहा है — आख़िर ये फिल्म ओटीटी पर कब और कहां देखने को मिलेगी?

ओटीटी पर कब और कहां होगी महावतार नरसिम्हा की रिलीज?

फिल्म के मेकर्स की ओर से भले ही अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फिल्म ट्रेड से जुड़े जानकार रोहित जयसवाल ने इससे जुड़ी कुछ अहम जानकारी साझा की है। उनके अनुसार, 50 प्रतिशत संभावना है कि फिल्म का हिंदी वर्जन जियो सिनेमा (JioCinema) या जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम हो सकता है। वहीं, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम जैसे रीजनल भाषाओं में बनी वर्जन्स को अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ किया जा सकता है। यह अनुमान इस आधार पर लगाया जा रहा है कि Hombale Films की पिछली हिट फिल्मों — सालार और राजकुमारा — के हिंदी संस्करण भी पहले जियो हॉटस्टार पर ही आए थे। इस लिहाज से यह कयास लगाया जा रहा है कि महावतार नरसिम्हा की हिंदी स्ट्रीमिंग भी इसी प्लेटफॉर्म पर होगी।

सितंबर में ओटीटी पर आने की उम्मीद

फिल्म इंडस्ट्री में यह सामान्य नियम है कि कोई भी फिल्म थिएटर रिलीज के लगभग 8 हफ्ते बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लाई जाती है। इस पैटर्न को ध्यान में रखते हुए, यह संभावना जताई जा रही है कि महावतार नरसिम्हा सितंबर के मध्य या अंत तक डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो सकती है। हालांकि, फैंस को इसके लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है।

महावतार नरसिम्हा की बेजोड़ बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस

अब बात करते हैं फिल्म की कमाई की उड़ान की। पहले दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये की शुरुआत की। लेकिन जैसे-जैसे दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ मिलता गया, फिल्म की रफ्तार भी तेज होती गई।

दूसरे दिन: 4.6 करोड़

तीसरे दिन: 9.5 करोड़

चौथे दिन: 6 करोड़

पांचवें दिन: 7.7 करोड़

छठे दिन: 7.7 करोड़

सातवें दिन: 7.5 करोड़

आठवें दिन: 7.7 करोड़

नौवें दिन: 15 करोड़

दसवें दिन: अनुमानित 23 करोड़

इस तरह से देखा जाए तो फिल्म की टोटल कमाई करीब 90 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है, और यह सिलसिला अब भी जारी है।

क्यों है महावतार नरसिम्हा इतनी खास?

फिल्म की सफलता सिर्फ कमाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे छिपा है भारतीय संस्कृति, आस्था और विज़ुअल स्टोरीटेलिंग का शानदार मेल। खासकर युवाओं और बच्चों के बीच इसकी पॉपुलैरिटी देखने लायक है।

यह फिल्म न केवल पौराणिक कहानियों को जीवंत करती है, बल्कि आधुनिक तकनीक के जरिए एक नया अनुभव भी प्रदान करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी