न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोनालिसा ने फाइव स्टार होटल में परिवार संग किया लंच, फोटो वायरल

मोनालिसा अपनी फैमिली के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में एक डायरेक्टर भी दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने मोनालिसा को फिल्म में काम करने का ऑफर दिया है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Tue, 18 Feb 2025 8:32:32

मोनालिसा ने फाइव स्टार होटल में परिवार संग किया लंच, फोटो वायरल

प्रयागराज में संगम तट पर आयोजित महाकुंभ मेले में एक लड़की की किस्मत ने पूरी तरह से मोड़ लिया। माला बेचने आई इस लड़की की खूबसूरत आंखों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया और अब वह बॉलीवुड की तरफ कदम बढ़ा चुकी है। हम बात कर रहे हैं वायरल गर्ल मोनालिसा की, जो अब फिल्मों में अपनी शुरुआत करने वाली हैं। हाल ही में एक वायरल वीडियो में मोनालिसा को एक्टिंग की क्लासेस लेते हुए देखा गया। इसके अलावा, अब एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें मोनालिसा अपनी फैमिली के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में एक डायरेक्टर भी दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने मोनालिसा को फिल्म में काम करने का ऑफर दिया है।

एक्टिंग की ले रही क्लासेस

महाकुंभ मेले में वायरल होने के बाद, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया है। इसके बाद से मोनालिसा फिल्म के लिए अपनी तैयारियों में जुट गई हैं और एक्टिंग की क्लासेस भी ले रही हैं। इसके साथ ही, वह लाइव शोज में भी भाग ले रही हैं, जिनका हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ। इस बीच, मोनालिसा की एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह डायरेक्टर सनोज मिश्रा और अपनी फैमिली के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाते हुए नजर आईं।

ये होगा किरदार

फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में लॉन्च करने का फैसला किया है। सनोज मिश्रा खुद मोनालिसा के घर महेश्वर, खरगोन जिले में गए थे और उनके पिता से अनुमति लेकर उनकी बेटी को फिल्म में लेने का प्रस्ताव रखा। खबरों के मुताबिक, मोनालिसा इस फिल्म में एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी का किरदार निभाएंगी। फिल्म की शूटिंग जल्द ही नॉर्थ ईस्ट में शुरू होने वाली है और इसके इस साल के अंत तक रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है। मोनालिसा को उनके पहले प्रोजेक्ट के लिए 21 लाख रुपये की फीस दी जाएगी, जिसमें 1 लाख रुपये एडवांस के तौर पर पहले ही दे दिए गए हैं।

डायरेक्टर पर प्रोड्यूसर ने उठाए सवाल

आपको बता दे कि प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह ने सनोज मिश्रा सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए है। जितेंद्र नारायण सिंह ने हाल ही में एक निजी यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि सनोज मिश्रा ने मोनालिसा और उसकी फैमिली का फायदा उठाया है। उनका अनुभव सनोज के साथ बहुत ही खराब रहा है, क्योंकि दोनों ने तीन फिल्मों में साथ काम किया था। जितेंद्र ने सनोज को फ्रॉड बताते हुए कहा कि उनकी शराब की आदत भी एक समस्या है। जितेंद्र ने कहा, "मोनालिसा और उसकी फैमिली के लिए मुझे बहुत बुरा लग रहा है। वे लोग बहुत सिंपल और सीधे हैं, लेकिन सनोज मिश्रा जैसे लोग उनके घर तक पहुंच गए हैं। बिना किसी बैकग्राउंड चेक के उन्होंने अपनी बेटी उसके हवाले कर दी।" जितेंद्र ने यह भी दावा किया कि कोई भी निर्माता सनोज मिश्रा की फिल्मों का समर्थन नहीं करेगा, जिस वजह से उनके पास फिल्म बनाने के लिए पैसे नहीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ