देश कल महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाने की तैयारी कर रहा है, और इस खास मौके पर संजय दत्त अपने फैन्स को एक बड़ी ट्रीट देने वाले हैं। सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर ने अपनी आगामी एक्शन हॉरर कॉमेडी फिल्म का एक रोमांचक पोस्टर जारी किया है। फिल्म की रिलीज डेट और बाकी महत्वपूर्ण जानकारियों का खुलासा महाशिवरात्रि के अवसर पर किया जाएगा।
शानदार स्टारकास्ट से सजी फिल्म
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार स्टारकास्ट है। संजय दत्त के साथ इसमें मौनी रॉय, सनी सिंह, पलक तिवारी, आसिफ खान और बेयॉनिक जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव कर रहे हैं। हाल ही में जारी किए गए डरावने पोस्टर ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
पोस्टर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
फिल्म के पोस्टर में एक खतरनाक दिखने वाला पेड़ नजर आ रहा है, जिसकी चमकती हरी आंखें काफी डरावनी लग रही हैं। चूंकि यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी का शानदार मिश्रण होने वाली है, इसलिए दर्शक इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि, अभी तक फिल्म का नाम सामने नहीं आया है। फिल्म को संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त और हुनर मुकुट ने को-प्रोड्यूस किया है। इसकी रिलीज डेट 26 फरवरी को घोषित की जाएगी।














