न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 26वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर माधुरी ने यूं लुटाया नेने पर प्यार, सबा ने सैफ-करीना को ऐसे दी बधाई

‘धक-धक’ गर्ल के रूप में मशहूर 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार माधुरी दीक्षित की शादी को आज शुक्रवार (17 अक्टूबर) को 26 साल पूरे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Oct 2025 3:11:23

2 News : 26वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर माधुरी ने यूं लुटाया नेने पर प्यार, सबा ने सैफ-करीना को ऐसे दी बधाई

‘धक-धक’ गर्ल के रूप में मशहूर 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार माधुरी दीक्षित की शादी को आज शुक्रवार (17 अक्टूबर) को 26 साल पूरे हो गए हैं। वह अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ वेडिंग एनिवर्सरी का जश्न मना रही हैं। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए माधुरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक वीडियो मोंटाज शेयर किया। इसमें उनके पति के साथ बिताए गए यादगार पल, ट्रेवल मोमेंट्स और त्योहारों की झलक शामिल है। वीडियो के बैकग्राउंड में माधुरी ने पिछले साल रिलीज हुई राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का गाना ‘तू है तो मुझे’ लगाया।

माधुरी ने कैप्शन में लिखा, “पलों से यादों तक, हाथों में हाथ डालकर जिंदगी जीने के 26 साल। सालगिरह मुबारक हो, सालगिरह श्रीराम नेने।” कपल कभी भी एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ता। दोनों की बोंडिंग काफी मजबूत है। शादी के बाद से माधुरी ने फिल्मी दुनिया से काफी हद तक किनारा कर लिया है। अब तो वह फिल्मों के बजाय कभी-कभार पार्टी समारोह या फिर टीवी शो में नज आ जाती हैं। माधुरी को आखिरी बार हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में देखा गया था, जो पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई थी। बता दें माधुरी और नेने ने 17 अक्टूबर 1999 को एक निजी समारोह में शादी की थी।

शादी के बाद माधुरी अमेरिका में बस गईं, जहां श्रीराम एक सफल डॉक्टर के रूप में कार्यरत थे। वहां उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी और मदरहुड की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। साल 2003 में कपल ने अपने पहले बेटे एरिन का स्वागत किया। इसके 2 साल बाद उनके परिवार में दूसरे बेटे रयान की एंट्री हुई। एक बार माधुरी ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा कि जब वे पहली बार श्रीराम से मिली थीं, तब उन्हें उनके सेलिब्रिटी स्टेटस की जानकारी नहीं थी। माधुरी ने कहा कि यह बहुत ज़रूरी था कि वह मुझे एक एक्ट्रेस के रूप में न जानें, क्योंकि तब वह मुझे पहले एक इंसान के रूप में जानते थे। मैं सही इंसान मिली और शादी का फैसला किया।

सैफ अली खान और करीना कपूर खान की शादी के 13 साल हुए पूरे

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान ने 16 अक्टूबर को शादी के 13 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उनके फैंस व करीबी दोनों पर प्यार लुटाते और शुभकामनाएं देते नजर आए। सैफ की बहन सबा अली खान ने भैया-भाभी की वेडिंग एनिवर्सरी पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। सबा ने कपल के प्रेम संबंधों के शुरुआती दिनों की झलकियां दिखाईं, जिसमें करीना और सैफ की डेटिंग के दिनों की एक अनदेखी तस्वीर भी शामिल है।

तस्वीरें पोस्ट करते हुए सबा ने कैप्शन में लिखा, “मैं भाई और भाभीजान..जब तुम दोनों डेटिंग कर रहे थे, तब मैंने जो तस्वीरें ली थीं, अब जो तस्वीरें ली हैं, उनमें समय थम सा गया लगता है। तुम दोनों में अब भी वो खास केमिस्ट्री और वाइब है। तुम दोनों एक साथ कमाल के लगते हो। महशाअल्लाह। मुझे सेल्फ़ी सिखाने से लेकर साथ में पोज देने तक...बेबो, मैं तुम्हारे सीधे-सादे और सीधे रवैये की कद्र करती हूं। तुमने इसे सच्चा रखा है। परिवार में तुम्हारा फिर से स्वागत है... भाई। तुम हमेशा मेरे प्यारे भाई रहोगे। तुम दोनों को सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं।

एक-दूसरे को देखते रहो, उस शादी की तस्वीर में झलकता प्यार जिसने उस पल को...पूरी तरह से कैद कर लिया। प्यार और दुआएं। हमेशा।” सबा की यह पोस्ट सुर्खियां बटोर रही है। बता दें कि करीना और सैफ ने 'एलओसी कारगिल' (2003) और 'ओमकारा' (2006) जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर की है। उन्हें साल 2008 में 'टशन' की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया। कई सालों तक डेटिंग करने के बाद कपल ने 16 अक्टूबर 2012 को एक निजी समारोह में शादी कर ली थी। कपल के दो बेटे तैमूर और जहांगीर हैं। सैफ की पहली शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ हुई थी और उनसे उनके दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह