न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माधुरी दीक्षित के बेटे रेयान ने इसलिए डोनेट किए बाल, मनीषा कोइराला ने दिया यह पॉजिटिव मैसेज

90 के दशक में अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपने बेटे रेयान का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Nov 2021 12:50:29

माधुरी दीक्षित के बेटे रेयान ने इसलिए डोनेट किए बाल, मनीषा कोइराला ने दिया यह पॉजिटिव मैसेज

90 के दशक में अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपने बेटे रेयान का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। माधुरी ने बताया कि रेयान ने कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए बाल डोनेट किए हैं। उसने दो साल से हेयर कट नहीं कराया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि सैलून में रेयान की लंबी चोटी काटी जा रही है। माधुरी ने कैप्शन में लिखा, 'हर हीरो केप नहीं पहनता लेकिन मेरा बेटा पहनता है। नेशनल कैंसर डे के खास मौके पर मैं आप सभी के साथ कुछ शेयर करना चाहती हूं। रेयान जब भी किसी को कैंसर की कीमोथैरेपी के लिए जाते देखता है तो उसका दिल टूट जाता है।

उन सभी चीजों के साथ जो वो झेलते हैं, वो अपने बाल भी खो देते हैं। ऐसे में मेरे बेटे ने भी कैंसर सोसाइटी को बाल दान करने का फैसला किया। बतौर पेरेंट्स हम बेटे के इस फैसले से रोमांचित हो गए थे। गाइडलाइंस के मुताबिक रेयान ने दो साल तक हेयर कट नहीं लिया, ताकि वो बालों को तय लंबाई तक बढ़ा सके। वो उन लोगों की मदद करना चाहता था, जो कैंसर से जूझते हैं। आज ये उसका उस फैसले के लिए आखिरी कदम था। हमें उस पर गर्व है।

कैंसर से जंग जीतने में सफल रही हैं एक्ट्रेस मनीषा कोइराला

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने 90 के दशक में अपनी अदाकारी का जादू चलाया। मनीषा कैंसर जैसी जानलेवी बीमारी को मात देने में सफल रहीं। सात नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के मौके पर मनीषा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि यह जर्नी कितनी कठिन है और साथ ही यह मैसेज भी दिया कि इससे कैसे लड़ा जा सकता है। मनीषा ने लिखा कि इस राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर मैं उन सभी को ढेर सारा प्यार और सफलता की शुभकामनाएं देना चाहती हूं जो कैंसर के इलाज की इस कठिन यात्रा से गुजर रहे हैं। मुझे पता है कि यात्रा कठिन है, लेकिन आप उससे भी ज्यादा टफ हैं।

madhuri dixit,manisha koirala,ryan,national cancer awareness day,bollywood news in hindi

बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने की जरूरत : मनीषा

मनीषा ने आगे लिखा कि मैं उन लोगों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करना चाहती हूं जो इससे हार गए और जो यह जंग जीत गए उनके साथ इस सफलता को सेलिब्रेट करना चाहती हूं। हमें बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने की जरूरत है और आशा से भरी सभी कहानियों को बताने और फिर से बताने की जरूरत है। आइए हम अपने और दुनिया के प्रति दयालु बनें। मैं सभी के स्वास्थ्य और भलाई के लिए प्रार्थना करती हूं। मनीषा ने उन दिनों की एक फोटो भी शेयर की है जब वे खुद कैंसर से जूझ रही थीं। साल 2012 में मनीषा को ओवेरियन कैंसर हुआ था। उन्हें 2015 में कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर