न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नानी मधु चोपड़ा ने मालती को ऐसे किया बर्थडे विश, नव्या ने कच्छ से शेयर कीं खूबसूरत Photos

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंग निक जोनस की बेटी मालती मैरी आज बुधवार (15 जनवरी) को 3 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Jan 2025 7:30:16

2 News : नानी मधु चोपड़ा ने मालती को ऐसे किया बर्थडे विश, नव्या ने कच्छ से शेयर कीं खूबसूरत Photos

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंग निक जोनस की बेटी मालती मैरी आज बुधवार (15 जनवरी) को 3 साल की हो गईं। इस मौके पर मालती की नानी यानी प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने दिल छू लेने वाली तस्वीरें और नोट शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर साझा की गई पहली तस्वीर तीन मनमोहक तस्वीरों का एक कोलाज है, जिसमें एक में मधु अपनी नातिन/दोहिती मालती के साथ, दूसरी में मालती गणपति बप्पा के सॉफ्ट टॉय के साथ खेल रही हैं। तीसरी में निक, मालती के माथे को चूम रहे हैं और प्रियंका उनके बगल में हैं।

अगली तस्वीर में भारत की यात्रा के दौरान मालती को मंदिर में एक खूबसूरत माला पहने हुए दिखाया गया है। एक फोटो में निक के साथ मधुर पल कैद हैं। वे मालती की दूध की बोतल पकड़े हुए हैं। एक म्यूजियम में प्रियंका और मालती की तस्वीर है। एक फोटो में मालती, प्रियंका और मधु हैं। एक छोटी सी वीडियो क्लिप में प्रियंका और मालती समुद्र तट पर छुट्टियां मनाती नजर आ रही हैं। मालती काली और सफेद गेंदों के साथ खेल रही हैं।

मधु ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “हमारे जीवन की रोशनी, मालती मैरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका जन्मदिन आपकी तरह ही जादुई हो!” फैंस ये झलकियां देख काफी खुश हो रहे हैं और दनादन कमेंट्स कर रहे हैं। इस बीच प्रियंका की कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा की मां रीना चोपड़ा ने मालती को विश करते हुए लिखा, “छोटी सी बच्ची को जन्मदिन की शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार।” बता दें साल 2022 में प्रियंका और निक सरोगेसी के माध्यम से मालती के माता-पिता बने। प्रियंका अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी व पति के साथ बिताए पल शेयर करती हैं।

नव्या नवेली नंदा के फोटो शेयर करने पर श्वेता ने किया यह सवाल

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की नातिन/दोहिती नव्या नवेली नंदा ने कच्छ में यात्रा करते हुए तस्वीरें साझा की हैं। नव्या ने कच्छ के रण के सफेद रेगिस्तान में शानदार पोज दिए। नव्या ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि वह एंजॉय करती नजर आ रही हैं। व्हाइट कलर के ट्रैक सूट के साथ ही नव्या ने सिर पर एक मफलर ओढ़ रखा है। बिना मेकअप के नव्या बहुत ही सिंपल और खूबसूरत पोज देती दिख रही हैं।

नव्या का ये सादगी भरा अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। नव्या ने कैप्शन में लिखा, “कच्छ का रण।” जैसे ही यह तस्वीरें नव्या की मां श्वेता बच्चन ने देखीं उन्होंने लिखा, “तुम अकेली गई हो?” बता दें कि यह श्वेता ने मजाकिया अंदाज में लिखा क्योंकि नव्या के साथ इस ट्रिप पर श्वेता और नव्या की नानी जया बच्चन भी गई थीं।

बता दें नव्या फिलहाल भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद में पढ़ाई कर रही हैं। हाल ही नव्या ने ‘पॉडकास्टर ऑफ द ईयर’ का खिताब जीता। यह पुरस्कार उन्हें उनके शो ‘व्हाट द हेल नव्या’ के लिए दिया गया, जिसमें उन्होंने अलग-अलग सामाजिक मुद्दों और व्यक्तिगत अनुभवों पर चर्चा की। इसमें वह मां और नानी के साथ नजर आती थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा