न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मेड इन हेवन’ से दुल्हनों के लुक जारी, अथिया शेट्‌टी के रैम्प वॉक ने जीता पति लोकेश राहुल का दिल

'मेड इन हेवन' वेब सीरीज का सीजन 2 खूबसूरत दुल्हनों के साथ लौट रहा है। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर, राधिका आप्टे और शिबानी दांडेकर दुल्हन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 31 Jul 2023 12:39:48

‘मेड इन हेवन’ से दुल्हनों के लुक जारी, अथिया शेट्‌टी के रैम्प वॉक ने जीता पति लोकेश राहुल का दिल

'मेड इन हेवन' वेब सीरीज का सीजन 2 खूबसूरत दुल्हनों के साथ लौट रहा है। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर, राधिका आप्टे और शिबानी दांडेकर दुल्हन की चमकदार पोशाक में नजर आएंगी। यह शो भारतीय शादियों की पृष्ठभूमि और अपने साथ आने वाली कठिनाइयों और जीत पर आधारित है। प्राइम वीडियो ने दुल्हनों की खास फोटो जारी कीं, जिनमें शो की ग्लैमरस दुल्हन पोशाक में सारा जेन-डायस, नैना सरीन, एल्नाज नोरौजी, कल्लिरोई तजियाफेटा, जैन मैरी खान और शीना खालिद भी शामिल हैं।

प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''हम दुल्हनों का स्वागत करने और मेड इन हेवन शादियों में फिर से शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. #MadeInHeavenOnPrime S2, 10 अगस्त!” इसका पोस्टर कुछ दिन पहले रिलीज किया गया था। दूसरे सीजन में पहले सीजन के शोभिता धूलिपाला, जिम सर्ब, अर्जुन माथुर, कल्कि कोचलिन, शिवानी रघुवंशी और शशांक अरोड़ा सहित मोना सिंह और त्रिनेत्रा हलदर भी शामिल हैं।

यह सीरीज एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी फिल्म्स द्वारा निर्मित है। इसे नित्या मेहरा, अलंकृता श्रीवास्तव और नीरज घेवान के साथ रीमा कागती व जोया अख्तर द्वारा निर्मित और निर्देशित किया गया है। सात-एपिसोड की सीरीज का दुनियाभर के 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर 10 अगस्त को प्रीमियर होगा।

made in heaven web series,radhika apte,athiya shetty,sunil shetty,lokesh rahul,athiya ramp walk

पिता सुनील शेट्‌टी ने भी की अथिया की तारीफ

अभिनेता सुनील शेट्‌टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी हाल ही में रैम्प वॉक पर उतरीं। एक्ट्रेस India Couture Week 2023 में फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के लिए शोस्टॉपर बनीं। शो से अथिया के कई वीडियो और फोटो सामने आए हैं। इनमें वह काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल ने अपनी पत्नी अथिया का रैम्प पर चलते हुए वीडियो शेयर किया है। राहुल ने लिखा, 'मेरी शानदार पत्नी @athiyashetty।' अथिया ने इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर री पोस्ट किया और लिखा, 'माई होल हार्ट।’

सुनील शेट्टी ने भी अथिया की प्रशंसा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अथिया का वीडियो पोस्ट कर लिखा, 'देसी गीगी, बेला, केंडल कहा है।’ अथिया क्रीम एम्ब्रोइडरी बैकलेस ड्रेस में दिखीं। इस लुक को अथिया ने बोल्ड लिपस्टिक और खूबसूरत ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया। उन्होंने बालों का बन बनाया है। उल्लेखनीय है कि अथिया और राहुल की शादी इसी साल 23 जनवरी को हुई थी। दोनों ने सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस पर सात फेरे लिए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश