न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणबीर, आलिया व विक्की की फिल्म इस दिन होगी रिलीज, आयुष्मान को ताहिरा ने ऐसे किया बर्थडे विश

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया। नेटफ्लिक्स पर 1 मई से स्ट्रीम हुई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Sep 2024 1:04:34

2 News : रणबीर, आलिया व विक्की की फिल्म इस दिन होगी रिलीज, आयुष्मान को ताहिरा ने ऐसे किया बर्थडे विश

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया। नेटफ्लिक्स पर 1 मई से स्ट्रीम हुई उनकी वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इसमें मनीषा कोइराला व सोनाक्षी सिन्हा सहित कई नामी सितारों ने अपनी चमक बिखेरी। अब भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इसमें रणबीर कपूर, उनकी पत्नी आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

इस फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। मशहूर फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक भंसाली की यह मच अवेटेड फिल्म 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका मतलब है कि फैंस को करीब डेढ़ साल और इंतजार करना होगा। खास बात ये है कि 'लव एंड वॉर' की रिलीज के समय कई बड़े त्योहार जैसे रामनवमी, रमजान और गुड़ी पड़वा पड़ रहे हैं जिससे छुट्टियों का पूरा फायदा इस फिल्म को मिल सकेगा।

बता दें कि इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट जनवरी 2024 में की गई थी। कुछ समय पहले एक खबर सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि रणबीर ने नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण’ फिल्म की शूटिंग 90 प्रतिशत पूरी कर ली है। इसकी शूटिंग पूरी करने के बाद रणबीर ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग करेंगे। आलिया और विक्की भी अपने-अपने प्रोजेक्ट्स खत्म कर इसकी तैयारी करेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर ‘लव एंड वॉर’ की टक्कर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ से होगी, जो उसी समय रिलीज हो रही है।

आयुष्मान खुराना हुए 40 साल के, पत्नी ताहिरा ने फोटो शेयर कर लिखा प्यारा नोट

आयुष्मान खुराना की गिनती मौजूदा दौर के सर्वाधिक प्रतिभाशाली अभिनेताओं में होती है। आयुष्मान आज शनिवार (14 सितंबर) को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आयुष्मान को उनके जन्मदिन पर उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने स्पेशल स्टाइल में विश किया है। ताहिरा ने दो प्यारभरी तस्वीर शेयर की है। इनमें आयुष्मान और ताहिरा को बेहद करीब देखा जा रहा है। ताहिरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये फोटो साझा की है।

ताहिरा ने लिखा, “पिछली रात की, कई रातें अभी और आना बाकी हैं, भगवान करें हमारा प्यार, साथ और एक-दूजे के प्रति सम्मान बना रहे, फेवरेट पर्सन को जन्मदिन मुबारक, बर्थडे आपका और हग और पारी मुझे मिल रहे हैं, बहुत खुशनसीब हूं।” ताहिरा ने बताया कि दूसरी तस्वीर साल 2008 में मुंबई में उनके पहले घर की है।

एकता कपूर समेत कई स्टार्स ने भी आयुष्मान को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान की पिछली फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में देखा गया था। यह फिल्म सुपरहिट रही। फैंस को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है लेकिन अभी तक इस बारे में कोई सूचना सामने नहीं आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री