न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सायरा बानो को चलने-फिरने में हो रही दिक्कत, मुनव्वर फारुकी के बेटे को थी यह रेयर और खतरनाक बीमारी

दिवंगत दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी मशहूर एक्ट्रेस सायरा बानो (80) को हाल ही में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 08 Dec 2024 12:26:26

2 News : सायरा बानो को चलने-फिरने में हो रही दिक्कत, मुनव्वर फारुकी के बेटे को थी यह रेयर और खतरनाक बीमारी

दिवंगत दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी मशहूर एक्ट्रेस सायरा बानो (80) को हाल ही में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। उनकी पिंडली में खून के थक्के जमने की बात सामने आई है। इससे पहले अक्टूबर में उन्हें निमोनिया के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इन खबरों से उनके फैंस चिंतित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सायरा की पिंडली में खून के 2 थक्के पाए गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल यदि समय पर उपचार नहीं किया गया तो स्थिति गंभीर हो सकती है। सायरा चल-फिर सकती हैं, लेकिन किसी भी काम को करने में उन्हें कठिनाई हो रही है।

साल 2021 में दिलीप कुमार के निधन के बाद से सायरा के स्वास्थ्य में गिरावट देखी जा रही है। सायरा का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। डॉक्टर उनकी हालत पर कड़ी नजर रख रहे हैं और परिवार उनके स्वास्थ्य को लेकर सजग है। सायरा के फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें सायरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह दिलीप और खुद से जुड़ी गुजरे जमाने की बातें शेयर करती हैं।

सायरा ने आखिरी बार दिवाली पर पति के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की थी। इस पोस्ट में उन्होंने दिवाली की यादें और दिलीप के साथ बिताए पलों को संजोया था। सायरा की पहली फिल्म साल 1961 में आई ‘जंगली’ थी। दो दशक के करिअर में सायरा ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान कॉमेडी फिल्म ‘पड़ोसन’ से मिली। उन्होंने साल 1966 में दिलीप के साथ शादी की थी और 80 के दशक के आखिर में फिल्मी दुनिया को गुडबाय कह दिया।

saira banu,actress saira banu,saira health,saira pneumonia,saira clots,dilip kumar,saira dilip,munawar faruqui,bb 17,stand up comedian munawar faruqui,munawar son

यह वह वक्त था जब मैं पूरी तरह से टूट चुका था : मुनव्वर फारुकी

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस 17’ के विजेता मुनव्वर फारुकी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। मुनव्वर ने हाल ही अपने जीवन के एक दर्दनाक अनुभव को साझा किया। मुनव्वर ने एक पॉडकास्ट के साथ बातचीत में कहा कि जब मेरा बेटा मिखाइल महज डेढ़ साल का था, तब उसे कावासाकी नामक एक रेयर और खतरनाक बीमारी हो गई थी। कावासाकी बीमारी एक प्रकार की सूजन होती है, जो ब्लड वेसेल्स को प्रभावित करती है और इससे दिल को गंभीर नुकसान होने का खतरा रहता है।

इसके इलाज के लिए उच्च गुणवत्ता की मेडिकल देखभाल की आवश्यकता होती है। तब मेरी वित्तीय स्थिति ऐसी नहीं थी कि मैं बेटे का इलाज करवा सकूं। मेरे लिए यह एक बेहद कठिन समय था, क्योंकि मैं बच्चे की जान बचाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहा था, लेकिन पैसे की कमी मेरी सबसे बड़ी चिंता बन गई थी।

यह वह वक्त था जब मैं पूरी तरह से टूट चुका था। मेरे परिवार और दोस्तों का सपोर्ट इस मुश्किल वक्त में बहुत मायने रखता था। जीवन में किसी भी समस्या का समाधान केवल आर्थिक स्थिति नहीं, बल्कि लोगों के प्यार, सपोर्ट और विश्वास से भी मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री