न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लारा को फैन ने बताया ‘गरीब’ तो..., धर्मेंद्र ने सनी को इसलिए कहा थैंक्स, अमिताभ के कोलाज पर नव्या... `

पूर्व मिस यूनिवर्स व एक्ट्रेस लारा दत्ता जल्द ही वेबसीरीज हिकप्से और हुकअप में नजर आने वाली हैं। उन्होंने इसका प्रमोशन करना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Nov 2021 5:31:35

लारा को फैन ने बताया ‘गरीब’ तो..., धर्मेंद्र ने सनी को इसलिए कहा थैंक्स, अमिताभ के कोलाज पर नव्या...
`

पूर्व मिस यूनिवर्स व एक्ट्रेस लारा दत्ता जल्द ही वेबसीरीज हिकप्से और हुकअप में नजर आने वाली हैं। उन्होंने इसका प्रमोशन करना भी शुरू कर दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें वे ब्लैक शेड्स लगाए डेनिम जैकेट में फोटो खिंचवा रही हैं। हालांकि लारा के एक फैन की नजर फोटो में उनके पुराने मोबाइल कवर पर पड़ गई। इसे लेकर उसने लारा का मजाक उड़ाया। फैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा-"मैं सोचता था यार हम जैसे लोग ही गरीब होते हैं...अब लारा दत्ताजी को ही देख लो।

उन्होंने अपना मोबाइल कवर 2 साल से चेंज नहीं किया है।" इस पर लारा ने भी रिएक्ट किया। लारा ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए लिखा- "सही कहा!!! क्योंकि कुछ चीजों से भावनाएं जुड़ी हुई होती हैं।” फैंस लारा के इस जवाब की तारीफ कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही लारा डेटिंग ऐप्स पर अपनी नकली प्रोफाइल को लेकर भी सुर्खियों में आई थीं। कहा जा रहा था कि उनकी डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल है। लेकिन लारा ने इस बात से साफ इंकार कर दिया।

धर्मेंद्र ने शेयर किया हिमाचल प्रदेश ट्रिप का वीडियो

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अपने बेटों के बेहद करीब हैं और उनके साथ खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं। सनी और बॉबी देओल भी पापा के साथ टाइम स्पेंड करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में सनी पिता को हिमाचल प्रदेश घुमाने लेकर गए, जहां उन्होंने अपने पिता के साथ खूब बढ़िया समय व्यतीत किया। धर्मेंद्र ने हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पहाड़ों के बीच सैर करते हुए शानदार वीडियो शेयर किया है। इसमें बाप-बेटे पहाड़ों के दिलकश नजारों को निहारते हुए नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र हिमाचल ट्रिप पर ले जाने के लिए सनी का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

वीडियो में धर्मेंद्र कहते हैं- थैंक्यू सनी, एक शानदार जगह पर शानदार ट्रिप। धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा- मेरे प्यारा बेटा मुझे हमारे खूबसूरत हिमाचल की ट्रिप पर लेकर आया। एक प्यारा हॉलीडे। उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान खान को भी उनकी तारीफ करने के लिए शुक्रिया कहा था।

अमिताभ बच्चन ने शेयर की कोलाज इमेज

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में बिग बी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक कोलाज इमेज शेयर की है। इसमें वे डिफरेंट अवतार में नजर आ रहे हैं। बड़ी तस्वीर में वे पाउट फेस बनाते नजर आ रहे हैं। वहीं अन्य फोटो में वे सफेद दाढ़ी-मूछों के साथ चश्मा लगाए दिख रहे हैं। कभी वे हंसते हुए नजर आ रहे हैं तो कभी वे फनी फेस बनाते नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए अमिताभ लिखते हैं-'दिन एक, देह एक, रूप अनेक, हैंडशेक हैंडशेक हैंडशेक'। इस फोटो पर अमिताभ की नातिन नव्या नंदा नवेली की मजेदार रिएक्शन आई है। वे अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रही हैं।

आपको बता दें कि अपने चाहने वालों को गुजरे जमाने की याद दिलाने के लिए अमिताभ कई दफा अपनी थ्रोबैक फोटो भी शेयर करते रहते हैं। अमिताभ के काम की बात करें तो पिछली बार उन्हें फिल्म 'गुलाबो सिताबो' और 'चेहरे' में देखा गया था। ये फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थीं। वे अब 'झुंड' और 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। इन दिनों अमिताभ केबीसी-13 को होस्ट कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर