न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Cannes 2025 : ‘लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल ने रेड कार्पेट पर बिखेरे जलवे, बालों में लगाई इन एक्ट्रेस की Photos

आमिर खान की एक्स वाइफ फिल्ममेकर किरण राव की मूवी ‘लापता लेडीज’ पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 May 2025 12:24:39

Cannes 2025 : ‘लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल ने रेड कार्पेट पर बिखेरे जलवे, बालों में लगाई इन एक्ट्रेस की Photos

आमिर खान की एक्स वाइफ फिल्ममेकर किरण राव की मूवी ‘लापता लेडीज’ पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। यहां तक कि इसे ऑस्कर अवार्ड के लिए भी भेजा गया था। इस फिल्म में ‘फूल’ का किरदार निभाकर 17 साल की नितांशी गोयल स्टार बन गईं। अब नितांशी ने फ्रांस में चल रहे कांस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करते हुए अपना जलवा दिखाया। नितांशी ने कांस के रेड कार्पेट पर वॉक किया। हर कोई उनके लुक पर फिदा हुए जा रहा है।

लोग उनकी स्माइल और सादगी के दीवाने हो गए हैं। नितांशी के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। इस गाउन को जेड की मोनिका और करिश्मा ने डिजाइन किया है। नितांशी को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट श्रे और उर्जा ने स्टाइल किया। उनके लुक को सटल रखा गया। उन्होंने चोकर नेकलेस, ईयरिंग्स, रिंग के साथ लुक कंप्लीट किया। नितांशी का ट्रेडिशनल लुक भी छाया हुआ है। उन्होंने आइवरी साड़ी पहनी थी। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने सेंटर पार्टिशन के साथ बालों को बांधा।

नितांशी के बालों में मोतियों की लड़ी लगी थी और उनमें छोटे-छोटे फ्रेम थे। इन फ्रेम्स में मधुबाला, रेखा, श्रीदेवी, वैजयंती माला, हेमा मालिनी, वहीदा रहमान और नूतन की तस्वीरें लगी थी। नितांशी एकदम एलीगेंट लग रही थीं। यह लुक न सिर्फ क्लासिक बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को सलाम था, बल्कि भारतीय कारीगरी का भी अद्भुत प्रदर्शन था। उनका ब्लाउज हाथ से कढ़ा गया था, जिसमें मोतियों का बारीक काम था, जो भारतीय विरासत की झलक पेश कर रहा था। नितांशी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। फैंस को नितांशी का कॉन्फिडेंस बहुत पसंद आ रहा है।

laapataa ladies movie,nitanshi goel,actress nitanshi goel,cannes 2025,nitanshi cannes,nitanshi look,nitanshi hair actresses,rekha,Hema Malini

‘मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे भारत का प्रतिनिधित्व करने का यह मौका मिला’

नितांशी ने फिल्म ‘डोजियर 137’ की स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। रेड कार्पेट पर Brut से बातचीत में नितांशी ने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं। मेरे पेट में तितलियां उड़ रही हैं। हे भगवान! यह सपना सच होने जैसा है। कांस में पहली बार आना मेरे लिए बेहद खास अनुभव है। मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे भारत का प्रतिनिधित्व करने का यह मौका मिला।” नितांशी के अलावा इस साल कई और भारतीय हस्तियां भी कांस फिल्म फेस्टिवल में नजर आएंगी।

इनमें ईशान खट्टर, जैकलीन फर्नांडिस और जान्हवी कपूर जैसे कई नाम शामिल हैं। शर्मिला टैगोर भी अपनी ‘क्लासिक’ फिल्म के लिए स्क्रीनिंग में शामिल होंगी। फिल्म फेस्टिवल 13 मई को शुरू हुआ और यह 24 मई तक चलेगा। इस बार भारत की ओर से निर्देशक पायल कपाड़िया मुख्य जूरी का हिस्सा हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी