न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के इन 7 सितारों ने कह दिया दुनिया को अलविदा, सीजन 2 में नहीं दिखेंगे ये चेहरे

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीजन 2 जल्द होने जा रहा है लॉन्च, लेकिन इस बार शो में नहीं दिखेंगे 7 पुराने सितारे जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। जानिए इन दिवंगत कलाकारों की यादगार भूमिकाएं और उनके योगदान की पूरी कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Jun 2025 4:27:06

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के इन 7 सितारों ने कह दिया दुनिया को अलविदा, सीजन 2 में नहीं दिखेंगे ये चेहरे

टीवी जगत का ऐतिहासिक और बेहद लोकप्रिय सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अब अपने दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों को टीवी स्क्रीन से जोड़ने के लिए तैयार है। एकता कपूर का यह आइकॉनिक शो, जिसने पारिवारिक रिश्तों, संस्कारों और भावनाओं को बखूबी दर्शाया, एक बार फिर स्मृति ईरानी की वापसी के साथ सुर्खियों में है। 8 वर्षों तक चलने वाले इस सीरियल ने कई सितारों को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।

हालांकि, इस सीजन के साथ जहां उत्साह का माहौल है, वहीं कुछ ऐसी भावनात्मक कमी भी है जिसे भुलाया नहीं जा सकता, क्योंकि शो के कई प्रिय और दमदार कलाकार अब इस दुनिया में नहीं हैं, और दर्शक उन्हें फिर से देखने की इच्छा अधूरी ही रह जाएगी।

1. सुधा शिवपुरी (बा)

‘बा’ का किरदार निभाने वालीं सुधा शिवपुरी ने न केवल सीरियल में बल्कि दर्शकों के दिलों में भी दादी के रूप में अमिट छाप छोड़ी। परिवार की मजबूत नींव बनकर उन्होंने हर संघर्ष को सहजता से सुलझाया। 2015 में उनके निधन के बाद अब ‘बा’ के बिना विरानी परिवार अधूरा लगेगा।

2. विकास सेठी (अबीर)

तुलसी के पोते अबीर के किरदार में नजर आने वाले विकास सेठी, शो में युवा ऊर्जा और मासूमियत का प्रतीक थे। 8 सितंबर 2024 को 48 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। अबीर के रूप में उनकी वापसी अब सिर्फ यादों में ही रह जाएगी।

3. अबीर गोस्वामी (रणजीत)

रणजीत का किरदार निभाने वाले अबीर गोस्वामी की 2013 में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय कार्डियक अरेस्ट से मृत्यु हो गई। उनका किरदार छोटे लेकिन अहम दृश्यों में जान भर देता था। उनका जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति थी।

4. इंद्र कुमार (मिहिर वीरानी)

फिल्मी दुनिया से टीवी पर कदम रखने वाले इंद्र कुमार ने मिहिर वीरानी की भूमिका में गंभीरता और भावनात्मक गहराई लाई। उनका निधन जुलाई 2017 में हुआ और उनके बिना मिहिर के किरदार की छवि अधूरी महसूस होगी।

5. समीर शर्मा (तुषार मेहता)

तुषार मेहता का किरदार निभाने वाले समीर शर्मा ने अपनी सहज एक्टिंग और विनम्र व्यवहार से हर किसी को प्रभावित किया। अगस्त 2020 में उनका आकस्मिक निधन इंडस्ट्री के लिए गहरा झटका था। उनकी कमी शो में साफ महसूस होगी।

6. दिनेश ठाकुर (गोवर्धन वीरानी)

गोवर्धन वीरानी के रूप में दिनेश ठाकुर ने शो में एक गंभीर और स्थिर नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभाई। 2012 में उनका निधन हुआ और उनके बिना विरानी परिवार की छवि अधूरी सी लगती है।

7. नरेंद्र झा (अजय अग्रवाल)

दमदार आवाज़ और अभिनय से भरपूर नरेंद्र झा ने शो में अजय अग्रवाल का रोल निभाया था। 2018 में उनका निधन हुआ। उनकी उपस्थिति ने हर किरदार को गहराई और गरिमा दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ