न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कुशा की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री, तस्वीरें देख लगीं अटकलें, सुनैना ने दी पिता राकेश रोशन की हेल्थ अपडेट

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। उनकी लेटेस्ट पोस्ट से डेटिंग की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Jul 2025 2:47:45

2 News : कुशा की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री, तस्वीरें देख लगीं अटकलें, सुनैना ने दी पिता राकेश रोशन की हेल्थ अपडेट

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। उनकी लेटेस्ट पोस्ट से डेटिंग की चर्चा तेज हो गई है। कुशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिस्ट्रीमैन के साथ कुछ रोमांटिक पिक्चर्स शेयर की है। हालांकि इनमें मिस्ट्रीमैन का चेहरा दिखाई नहीं दिया। वह मिस्ट्रीमैन की बांहों में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देख लग रहा है कि कुशा की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो चुकी है। सोशल मीडिया पर ये फोटो धूम मचा रही हैं। फैंस कमेंट कर कुशा के प्यार के बारे में जानना चाह रहे हैं।

फोटो में कुशा उस शख्स को हग करती, हाथों में हाथ डाले और मुस्कुराती नजर आ रही हैं। कुशा ने कैप्शन में लिखा, “ये सब पोज तब के लिए जब आप उसे रिवील करना चाहते हों। ‘अंडरनीट’ का नया कैंपेन, प्यार में महिलाएं गिडी, कॉर्नी और बॉर्डरलाइन क्रिंज लेकिन क्यूट, खिलखिलाती और प्यार की भावना। महिलाएं जब प्यार में होती हैं तो बहुत ज्यादा दिलचस्प बन जाती हैं। लव और सॉफ्ट लॉन्च की स्पिरिट में यहां पर कुछ पोज हैं जो आपको अपने प्यार को ग्रिड में लॉन्च करने में मदद करेंगे क्योंकि अब बॉयफ्रेंड रिवील एक चीज बन चुकी है।”

वैसे बता दें ये तस्वीरें कुशा के एक एड कैंपेन का हिस्सा हैं। वो किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। उन्होंने रोमांटिक पिक्चर्स एक एड कैंपेन के तहत शेयर किया है। हालांकि इसके बावजूद अटकलों का बाजार गरम है और लोग सोच रहे हैं कि शायद कुशा उनके साथ डेट कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि साल 2017 में कुशा ने जोरावर सिंह अहलूवालिया संग शादी की थी, लेकिन 2023 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद उनका नाम अर्जुन कपूर के साथ भी जोड़ा गया, लेकिन उन्होंने सारी अफवाहों को झूठा करार दिया।

डायरेक्टर राकेश रोशन को अचानक कराना पड़ा था अस्पताल में भर्ती

मशहूर एक्टर और डायरेक्टर राकेश रोशन (75) को लेकर बीते दिन खबर आई थी कि उन्हें अचानक मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर से फैंस चिंतित हो गए थे। बाद में राकेश की बेटी सुनैना रोशन ने पिता की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि उन्हें एंजियोप्लास्टी की वजह से एडमिट कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 जुलाई को राकेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस वजह से उन्हें अचानक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

डॉक्टर ने उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया था। अब राकेश की तबीयत में पहले से सुधार है और वो धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। सुनैना ने अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता को ICU से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। पापा की एंजियोप्लास्टी की गई थी। अब वह ठीक हो रहे हैं और टेंशन वाली बात नहीं है। वे डॉक्टर की निगरानी में हैं और रेस्ट कर रहे हैं। राकेश के साथ अस्पताल में उनकी पत्नी पिंकी रोशन, बेटे ऋतिक रोशन और बेटी सुनैना के अलावा ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी मौजूद हैं।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले राकेश ने कहा था कि वे कृष सीक्वल का डायरेक्शन नहीं करेंगे। ऋतिक यह जिम्मा संभालेंगे। ऋतिक ‘वॉर 2’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इसमें जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी अहम किरदार में हैं। ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री