हाल ही में अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की और कई खुलासे भी किए। उन्होंने बताया कि वह 8 रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। इस एपिसोड की शुरुआत में घर के अंदर मौजूद कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी, कुनिका और गौरव खन्ना आपस में बात करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान मृदुल ने कुनिका से पूछा, “आप ऐसी चीज बताओ, जो आपने अपनी लाइफ में कभी नहीं की हो।” इस पर कुनिका ने कहा, “मैंने ड्रग्स कभी नहीं ली। हां, एक समय था, जब मैं बहुत पीती थी। ब्रेकअप के बाद मैं फूल गई थी।
फिर जब मैंने अपने आपको डबिंग करते देखा, तो एहसास हुआ कि कितनी फूल गई हूं।” इसके बाद गौरव ने सवाल किया कि आप कितने रिलेशनशिप में रह चुकी हो। इस पर कुनिका ने कहा, “2 लिव-इन रिलेशनशिप, 4 अफयेर और 2 शादियां।” यह सुनकर मृदुल ने कहा कि लाइफ में बस इतना कॉन्फिडेंट होना है। फिर गौरव और प्रणित हंसते हुए कहते हैं कि अरे कुछ नहीं। उन्हें हमसे ये सब्जी कटवानी थी। सब्जी कटने के बाद बोलेंगी सब झूठ बोला और मृदुल खुश भी हो गया। इस पर कुनिका भी हंसने लग जाती हैं। इसके आगे कुनिका ने कहा कि कुल 8 रिलेशनशिप में रही हूं मतलब, ठीक है यार। 60 की उम्र तक इतना सही है।
फिर गौरव ने सवाल किया कि इनमें से कोई भी एक्टर था, तो कुनिका ने तुरंत कहा कि नहीं, एक्टर के साथ कभी नहीं करना। जो मेल एक्टर होते हैं न वो अपने आपको बहुत पसंद करते हैं। हर समय खुद को ही देखते रहते हैं। उल्लेखनीय है कि कुनिका दिग्गज सिंगर कुमार सानू के साथ रिलेशनशिप में रही हैं और वह इस बारे में कई दफा बता चुकी हैं। कुनिका ने टीवी और सिनेमा दोनों जगह काम किया है।














