न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुंडली भाग्य के ये दो कलाकार इसी माह करेंगे शादी, एजाज ने पवित्रा को किया किस तो...,प्रेगनेंसी पर बोलीं काजल

जीटीवी पर चार साल से भी ज्यादा समय से जारी डेली सोप कुंडली भाग्य काफी लोकप्रिय है। इस शो से जुड़े दो स्टार्स श्रद्धा आर्या और संजय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Nov 2021 8:14:21

कुंडली भाग्य के ये दो कलाकार इसी माह करेंगे शादी, एजाज ने पवित्रा को किया किस तो...,प्रेगनेंसी पर बोलीं काजल

जीटीवी पर चार साल से भी ज्यादा समय से जारी डेली सोप कुंडली भाग्य काफी लोकप्रिय है। इस शो से जुड़े दो स्टार्स श्रद्धा आर्या और संजय गगनानी की शादी की खबरें आ रही है। श्रद्धा 16 नवंबर को दिल्ली में शादी करेंगी। हालांकि उन्होंने अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है। फिलहाल वे किससे शादी कर रही ये बात भी साफ नहीं हुई है। टेलीचक्कर की रिपोर्ट की मानें तो श्रद्धा की शादी में परिवार के कुछ लोग ही शामिल होंगे। श्रद्धा ने 2015 में जयंत नाम के एक एनआरआई से सगाई की थी लेकिन कुछ समय बाद यह टूट गई थी।

इसके बाद श्रद्धा ने आलम सिंह को डेट किया। नच बलिए-9 में आने के दो महीने बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कुंडली भाग्य के एक और कलाकार संजय गगनानी भी शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले दिनों संजय ने खुलासा किया था कि वे मंगेतर पूनम प्रीत के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। वे 26 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। संजय की शादी से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वे भी दिल्ली में ही शादी करेंगे। उन्होंने 2018 में पूनम से सगाई की थी।

एजाज खान और पवित्रा पुनिया सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

बिग बॉस-14 का हिस्सा रहे एक्टर एजाज खान और पवित्रा पुनिया की लव स्टोरी इस शो से ही शुरू हुई थी। अब एजाज और पवित्रा हमेशा एक साथ नजर आते हैं। हाल ही में एक बार फिर से एजाज-पवित्रा पपराजी के कैमरे में कैद हुए। वे इस दौरान दोनों काफी रोमांटिक मूड में दिखे। दरअसल ये वीडियो सेलिब्रिटी जर्नलिस्ट विरल भायानी ने शेयर किया है। इसमें एजाज और पवित्रा किसी पार्टी में शिरकत करते नजर आ रहे हैं। एजाज पपराजी का कैमरा देख पवित्रा को गोद में उठा लेते हैं। इसके बाद एजाज सबके सामने पवित्रा को किस कर देते हैं।

पपराजी की डिमांड पर एजाज दोबारा पवित्रा को गोद में उठाते हैं और गोल घुमाने लगते हैं। ये रोमांटिक अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया और एजाज व पवित्रा को ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा,'पहले तो इसे टच करने पर भी प्रॉब्लम थी अब ये सब कर रहा है।' दूसरे ने लिखा, 'इनका घर नहीं है क्या, ये सब करना शो ऑफ, घर में जरूर लड़ते होंगे।' तीसरे ने लिखा, 'थोड़ी तो प्राइवेसी रख लो।'

kundali bhagya,shraddha arya,sanjay gagnani,ejaz khan,pavitra punia,kajal aggarwal,entertainment news in hindi

काजल अग्रवाल ने पिछले साल गौतम किचलू के साथ की थी शादी

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने पिछले साल बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद काजल की प्रेगनेंसी को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी हैं। कहा जा रहा है कि वे जल्द ही मां बनने वाली हैं। अब प्रेगनेंसी की खबरों पर काजल ने कहा कि मैं इस बारे में अभी बात नहीं कर सकती, मैं इस बारे में तभी बात करूंगी जब सही समय होगा। मेरी बहन निशा मुझे जल्द ही मां बनने के लिए प्रेरित करती हैं। लेकिन मैं थोड़ा नर्वस फील करती हूं। मैंने निशा को बच्चों को बहुत अच्छे से पालते-पोसते देखा है।

अपने भांजे ईशान और कबीर के साथ मुझे बहुत अच्छा लगता है और हाल ही में मैंने और गौतम ने एक पेट डॉग लिया है तो हमें पेरेंट्स जैसी फीलिंग आती है। मुझे लगता है कि जब हमारा अपना बच्चा होगा तो ये इमोशन और ज्यादा बढ़ेगा। उल्लेखनीय है कि काजल के पति एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। दोनों ने 30 अक्टूबर 2020 को मुंबई स्थित ताजमहल पैलेस होटल में चुनिंदा घरवालों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर