“हिमवंत जिमि गिरिजा महेसहि हरिहि सागर दई।
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 6, बेटी की शादी में छलके कुमार विश्वास के आंसू
तिमि जनक रामहि सिय समरपी बिस्व कल कीरति नई॥”❤️🙏 pic.twitter.com/0Piu9uOSbF
इनसाइड वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही उनकी बेटी शादी के जोड़े में उनकी ओर देखती है, कुमार विश्वास भावुक हो जाते हैं। जब वह मंडप में प्रवेश करती हैं, तो वह अपने आंसू छुपाने की कोशिश करते हैं, लेकिन चाहकर भी अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख पाते।
इस खास वीडियो को शेयर करते हुए कुमार विश्वास ने एक इमोशनल कैप्शन लिखा, "एक पिता के लिए इससे बड़ा दिन कोई नहीं होता... मेरी लाडली बेटी, जब तक मेरे आशीर्वाद की छाया तेरे साथ है, तुझे कोई परेशानी छू भी नहीं सकती... सदा सुखी रहो।"
कौन हैं कुमार विश्वास के दामाद पवित्र खंडेलवाल?
मशहूर कवि और पूर्व आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास के दामाद पवित्र खंडेलवाल एक सफल बिजनेसमैन हैं। वह ‘ऑल्ट फूड्स’ कंपनी के सह-संस्थापक और CFO हैं, जो डेयरी प्रोडक्ट्स बनाने के लिए जानी जाती है।













