न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कृष्णा और कीकू की बहस का वीडियो वायरल, फैंस घबराए, आज तक नहीं मिला इस एक्ट्रेस की मां का शरीर

इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का तीसरा सीजन धूम मचा रहा है। इसमें आने वाले सेलेब्स और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Aug 2025 12:47:21

2 News : कृष्णा और कीकू की बहस का वीडियो वायरल, फैंस घबराए, आज तक नहीं मिला इस एक्ट्रेस की मां का शरीर

इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का तीसरा सीजन धूम मचा रहा है। इसमें आने वाले सेलेब्स और कपिल की टीम की मस्ती देख फैंस आनंद में डूबे हुए हैं। वैसे भी यह शो हंसने-हंसाने के लिए ही है, लेकिन इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो रंग में भंग डाल रहा है। शो के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसने हलचल मचा दी है। इसमें गोविंदा के भांजे कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा के बीच गर्मागर्म बहस होती दिख रही है।

क्लिप में देखा जा सकता है कि किसी सीन के दौरान दोनों कलाकारों में किसी बात को लेकर टकराव हो गया। शुरुआत में कीकू कहते सुनाई देते हैं, “मैं टाइमपास कर रहा हूं?” इसके जवाब में कृष्णा बोलते हैं, “तो ठीक है फिर आप कर लो। मैं चला जाता हूं।” कृष्णा हाथ जोड़ते हुए नजर आते हैं और कहते हैं, “भाई, मुझे कोई दिक्कत नहीं है, आप कर लीजिए।” इस पर कीकू कहते हैं, “बात वो नहीं है, अगर मुझे बुलाया गया है तो मैं अपना हिस्सा पूरा कर लूं ना।” कृष्णा फिर कहते हैं, “मैं आपको प्यार करता हूं और सम्मान देता हूं, इसलिए आवाज ऊंची नहीं करना चाहता।”

जवाब में कीकू बोलते हैं, “गलत आदमी को गलत तरीके से डील किया गया है।” वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स इसे सीरियस बहस मान रहे हैं, वहीं कई लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक प्रैंक या शो के एक्ट का हिस्सा हो सकता है। इस बारे में अब तक न तो चैनल या शो की टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है और न ही कृष्णा या कीकू ने कुछ कहा है।

फैंस को कृष्णा और कीकू की जोड़ी खूब पसंद आती है। दोनों मिलकर कई शानदार एक्ट करते हैं। ऐसे में वे चाहते हैं कि चाहे जो हो जाए लेकिन उनमें प्यार बना रहना चाहिए। पूर्व में कपिल और सुनील ग्रोवर के बीच हुए मनमुटाव के चलते फैंस को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। सुनील कई सालों तक कपिल के शो से दूर रहे। हालांकि अब उनकी वापसी हो चुकी है।

पूजा बेदी ने कहा, मां श्मशान या गंगा में अस्थि विसर्जन का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं

कबीर बेदी 70 और 80 के दशक के मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने चार शादी की है। उनकी पहली पत्नी प्रतिमा बेदी थीं, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 1998 में कैलाश मानसरोवर की तीर्थयात्रा के दौरान उनका निधन हो गया था। उन्हें अपनी मौत का आभास हो गया था और मौत से पहले ही वो सारी तैयारी कर चुकी थीं। वे फेमस मॉडल और डांसर थीं। इस बीच कबीर और प्रतिमा की बेटी पूजा बेदी (55) ने अपनी दिवंगत मां को याद किया है।

पूजा ने स्क्रीन के साथ बातचीत में कहा कि अब तक मां का शरीर नहीं मिला। मां कहती थीं कि वो किसी श्मशान या गंगा में अस्थि विसर्जन जैसी रस्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं। वो मानती थीं कि मौत उनके लिए प्रकृति के बीच एक ग्रैंड फिनाले होगी और वैसा ही हुआ। अपनी अंतिम घड़ी में वह प्रकृति का ही हिस्सा बन गईं। मां ने मौत से पहले वसीयत लिखी थी। उन्होंने सारे कागज, जेवर और प्रॉपर्टी के पेपर्स मुझे सौंप दिए थे। मां ने 12 पन्नों की एक चिट्ठी भी लिखी थी, जिसमें उन्होंने मुझे खुद के बचपन, रिलेशनशिप्स, शादी, बच्चे और डांस के बारे में बताया था।

मां ने लिखा था कि वो कुल्लू में हैं, जिसका मतलब है कि देवताओं की घाटी। उन्होंने सभी देवी-देवताओं का आभार व्यक्त किया था और खुशी जाहिर की थी कि वो बहुत खुश हैं। इसके बाद मां कभी वापस नहीं आईं। बता दें पूजा भी मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ‘जो जीता वही सिकंदर’ सहित कुछ फिल्मों में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह