न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KRK ने कंगना को लेकर किया यह दावा, मौनी रॉय का उड़ाया मजाक! राजकुमार राव ने शेयर किया पोस्टर

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट कमाल राशिद खान (केआरके) अक्सर ट्वीट्स को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। खुद को फिल्म क्रिटिक्स मानने वाले केआरके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Oct 2021 8:42:40

KRK ने कंगना को लेकर किया यह दावा, मौनी रॉय का उड़ाया मजाक! राजकुमार राव ने शेयर किया पोस्टर

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट कमाल राशिद खान (केआरके) अक्सर ट्वीट्स को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। खुद को फिल्म क्रिटिक्स मानने वाले केआरके सलमान खान सहित कई स्टार्स के साथ पंगा ले चुके हैं। अब उन्होंने एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि कंगना ने उन्हें फिल्ममेकर करण जौहर के खिलाफ बुरी बातें कहने के लिए बोला था। उनके पास इसके सबूत भी हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कंगना पिछले महीने रिलीज हुई अपनी फिल्म थलाइवी के लिए 'देशभक्ति' कार्ड खेल रही हैं।

केआरके ने लिखा कि आज तक किसी भी फिल्म वाले ने मुझे दूसरे फिल्म वाले के बारे में बुरा बोलने के लिए नहीं कहा सिर्फ कंगना को छोड़कर। उन्होंने मुझे करण जौहर के बारे में बहुत सी बुरी बातें कहने के लिए कहा था। मेरे पास सबूत के तौर पर उनके सभी एसएमएस हैं लेकिन मैं उस चैट को कभी सार्वजनिक नहीं करूंगा। मैंने आज तक कभी किसी की चैट का खुलासा नहीं किया और भविष्य में भी मैं ऐसा नहीं करूंगा। पूर्व में केआरके ने दावा किया था कि कंगना फ्लॉप फिल्में देना जारी रखेंगी और भाजपा में शामिल होकर पूर्णकालिक राजनेता बन जाएंगी।

krk,kamaal r khan,kangana ranaut,mouni roy,rajkumar rao,webseries,karan johar,bollywood news in hindi

मौनी रॉय की फोटो का कोलाज शेयर कर केआरके ने लिखा...

केआरके ने बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मौनी रॉय का मजाक उड़ाया है। केआरके ने मौनी की हर साल बढ़ती खूबसूरती और ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर कमेंट किया है। केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मौनी रॉय की कई तस्वीरों वाला एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस का हर तस्वीर में लुक बदला-बदला सा नजर आ रहा है। हर तस्वीर में वे दिन-ब-दिन खूबसूरत होती नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ केआरके ने कैप्शन में लिखा- पैसा लुक्स भी बदल सकता है। देखिए एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक्स में बदलाव करती रहती हैं।

केआरके के इस ट्वीट पर लोगों के खूब कमेंट आ रहे हैं। केआरके अक्सर अपनी बेतुकी टिप्पणियों को लेकर ट्रोल हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि नागिन फेम मौनी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। उन्होंने पिछले दिनों अपना जन्मदिन मनाया था। हाल ही खबर आई कि वे जनवरी में अपने बॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे लेने वाली हैं।

krk,kamaal r khan,kangana ranaut,mouni roy,rajkumar rao,webseries,karan johar,bollywood news in hindi

सच्ची घटना से प्रेरित इस वेबसीरीज में दिखेंगे राजकुमार

राजकुमार राव जबरदस्त प्रतिभाशाली एक्टर माने जाते हैं। वे अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाकर खुद को साबित कर चुके हैं। वे इन दिनों नेटफ्लिक्स पर आने वाली वेबसीरीज ‘हाउस ऑफ सीक्रेट्स' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह रियल घटना से प्रेरित है, जिसमें दिल्ली के एक ही परिवार के 11 लोगों की जान चली गई थी। इस डॉक्युमेंट्री सीरीज को लेकर राजकुमार भी बेहद रोमांचित हैं और उन्होंने इसके पोस्टर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।

राजकुमार ने इसके कैप्शन में लिखा है, ‘दिल्ली के एक परिवार में 11 मौतों की सच्ची कहानी. वॉच हाउस ऑफ सीक्रेट्स, क्योंकि दिल्ली पुलिस चौंकाने वाली बुराड़ी मौतों के पीछे की जटिल वास्तविकताओं की जांच कर रही है। 8 अक्टूबर को आ रहा है, केवल नेटफ्लिक्स पर।’ गौरतलब है कि राजकुमार को आखिरी बार दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म ‘रूही' में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर