What a top class Waahiyat, Ghatiya, Sada Huwa trailer of #SitaareZameenPar! I said long ago, Ki Tingu Pagal Ho Chuka Hai. https://t.co/c5AIg5zS0u pic.twitter.com/zYMnLYaMAB
— KRK (@kamaalrkhan) लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएँ
केआरके के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने ढेर सारी प्रतिक्रियाएँ दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह फिल्म फिर भी तुम्हारे करियर से बेहतर है," जबकि दूसरे ने कहा, "खुद फ्लॉप एक्टर है और आमिर खान जैसे मेगास्टार का अपमान कर रहा है। तुम बेरोजगार हो और दूसरों की सफलता से जलते हो।"
केआरके हमेशा फिल्मों को लेकर भविष्यवाणियाँ करते हैं और कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि सनी देओल की फिल्म "जाट" फ्लॉप साबित होगी। लेकिन उनकी भविष्यवाणियाँ हमेशा उल्टी ही साबित होती हैं, क्योंकि "जाट" फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और हिट साबित हुई है। जाट ने वर्ल्डवाइड 118.36 करोड़ का कारोबार कर लिया हैं। वहीं भारत में फिल्म की नेट कमाई 89.57 करोड़ हो गई है।













