न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कृति सेनन ने नेपोटिज्म के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेदार, ‘भेड़िया’ के 2 साल पूरे होने पर ऐसे जताई खुशी

फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से नेपोटिज्म (भाई भतीजावाद) का मुद्दा चल रहा है। बहुत से कलाकारों से इस बारे में सवाल पूछे गए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Nov 2024 12:48:13

2 News : कृति सेनन ने नेपोटिज्म के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेदार, ‘भेड़िया’ के 2 साल पूरे होने पर ऐसे जताई खुशी

फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से नेपोटिज्म (भाई भतीजावाद) का मुद्दा चल रहा है। बहुत से कलाकारों से इस बारे में सवाल पूछे गए हैं और उन्होंने खुलकर अपनी राय दी। अब एक्ट्रेस कृति सेनन (34) ने भी नेपोटिज्म को लेकर बात की है। कृति का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था और वह बॉलीवुड में करीब एक दशक सफलतापूर्वक बिता चुकी हैं। उनके खाते में कई शानदार फिल्में हैं। उन्हें ‘मिमी’ के लिए नेशनल अवार्ड भी मिला है। कृति गोवा में चल रहे 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एक मास्टरक्लास में शामिल हुईं।

कृति ने कहा कि मुझे लगता है कि नेपोटिज्म के लिए फिल्म इंडस्ट्री उतनी जिम्मेदार नहीं है। ये मीडिया और दर्शक हैं। दर्शक ये देखना चाहते हैं कि मीडिया कुछ स्टार किड्स के बारे में क्या कह रहा है क्योंकि दर्शकों को उनमें दिलचस्पी है। इंडस्ट्री को लगता है कि दर्शकों की दिलचस्पी है तो चलो उनके साथ एक फिल्म बनाई जाए। तो मुझे लगता है कि ये एक सर्कल है। लेकिन मुझे लगता है कि अगर आपमें टैलेंट है तो आप वहां पहुंचेंगे।

अगर आप टैलेंटेड नहीं हैं और दर्शकों से जुड़ाव नहीं है तो आप वहां नहीं पहुंच पाएंगे। जब आप फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं होते तो आपको वहां तक पहुंचने में समय लगता है। जिन मौकों की आप चाहत रखते हैं उन्हें पाने में आपको समय लगता है। आपको उन मैगजीन के कवर पाने में भी समय लगता है। इसलिए हर चीज में थोड़ा स्ट्रगल है। लेकिन 2-3 फिल्मों के बाद अगर आप कड़ी मेहनत करते रहे और इसमें सफल रहे तो कोई भी चीज आपको रोक नहीं सकती।

kriti sanon,actress kriti sanon,kriti sanon nepotism,kriti heropanti,kriti film industry,bhediya movie,bhediya,varun dhawan

हॉरर कॉमेडी मूवी ‘भेड़िया’ में कृति सेनन के अपोजिट थे वरुण धवन

कृति सेनन और वरुण धवन स्टारर हॉरर कॉमेडी मूवी ‘भेड़िया’ को साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 24 नवंबर 2022 को रिलीज हुई थी। इस बीच कृति ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की दूसरी सालगिरह का जश्न मनाया। कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया, जिसमें सेट की यादों को साझा किया। इसमें बीटीएस पल और बेहद प्यारे सीन हैं।

कृति ने कैप्शन में लिखा, “इस खास फिल्म के 2 साल। मेरे कुछ पसंदीदा लोगों के साथ एक सुपर स्पेशल किरदार! मैं आप लोगों को बहुत-बहुत बधाई देती हूं!!” वरुण ने भी रिएक्शन देते हुए दिल वाली इमोजी के साथ एक जैसा वीडियो शेयर किया। कुछ समय पहले कृति ने एक इंटरव्यू में वरुण को अपना सबसे करीबी दोस्त बताया था। कृति ने कहा कि वरुण ही एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने उनके सबसे बुरे दौर में लगातार उनका हालचाल पूछा।

उन्होंने उस पल को भी याद किया जब वरुण ने उन्हें ‘मिमी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने पर गर्मजोशी से गले लगाया था। कृति ने कहा कि पुरस्कार जीतने के बाद वरुण ने कहा था, “मुझे तुम पर गर्व है।” बता दें कृति ने साल 2014 में टाइगर श्रॉफ के साथ ‘हीरोपंती’ फिल्म से डेब्यू किया था। कृति की पिछली फिल्म ‘दो पत्ती’ थी। इसमें काजोल और शहीर शेख की भी अहम भूमिकाएं थीं। फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री