न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कृति ने शेयर किया ‘गणपत’ से फर्स्ट लुक, तापसी ने पूरी की ‘शाबाश मिठू’ की शूटिंग, मल्लिका के बॉयफ्रेंड...

एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी आगामी मूवी गणपत की शूटिंग शुरू कर दी है। मूवी की शूटिंग का शेड्यूल यूके में जारी है। वहां कृति ने शूट को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Nov 2021 5:37:59

कृति ने शेयर किया ‘गणपत’ से फर्स्ट लुक, तापसी ने पूरी की ‘शाबाश मिठू’ की शूटिंग, मल्लिका के बॉयफ्रेंड...

एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी आगामी मूवी गणपत की शूटिंग शुरू कर दी है। मूवी की शूटिंग का शेड्यूल यूके में जारी है। वहां कृति ने शूट को जॉइन कर लिया है। इसकी खबर कृति ने एक बहुत जबरदस्त वीडियो को शेयर करके दी। इसके साथ ही कृति ने गणपत से फर्स्ट लुक भी शेयर कर दिया है। खास बात ये है कि वीडियो में कृति फिल्म की शूटिंग लोकेशन को ही भूलती नजर आई हैं। वे बहुत स्टाइल में चलती हुई आती हैं। बाइक पर बैठती हैं। हेलमेट लगाती हैं तथा आगे बढ़ जाती हैं। पीछे से स्पॉटबॉय उन्हें पुकारते हुए बोलता है, 'मैडम शूटिंग दूसरी ओर है।'

लेकिन तब तक कृति बाइक पर सवार होकर आगे बढ़ जाती हैं। कृति ने कैप्शन लिखा, 'शूटिंग मूड आरम्भ हो चुका है। जस्सी के तौर पर जबरदस्त एक्शन करते हुए मैं गणपत का सफर आरम्भ करते हुए बहुत उत्साहित हूं। बहुत सारा मजा आएगा क्योंकि मैंने यूके शेड्यूल आरम्भ कर दिया है। बड़े धमाके के लिए तैयार हो जाइए।' फिल्म में कृति के साथ टाइगर श्रॉफ हैं। इसे जैकी भगनानी व वासु भगनानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। निर्देशक विकास बहल है।

तापसी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा यह कैप्शन

तापसी पन्नू ने अपनी पिछली फिल्म रश्मि रॉकेट में बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। अब तापसी नई फिल्म से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। तापसी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘शाबाश मिठू' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस खुशी को उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर जाहिर किया है। तापसी ने कैप्शन में लिखा-“आठ की थी जब किसी ने एक सपना देखा था, की एक दिन आएगा जब क्रिकेट सिर्फ सज्जनों का खेल नहीं होगा। हमारी भी एक टीम होगी, एक पहचान होगी। 'वीमेन इन ब्लू' आ रहे हैं हैशटैग शाबाश मिठू यह एक फिल्म रैप है। विश्व कप 2022 के लिए उत्साहित होने के लिए तैयार हो जाओ।”

तापसी को भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहने देखा जा सकता है। वे अपने टीम के कलाकारों के साथ खुशी के पल बिता रहीं हैं। 'शाबाश मिठू' की कहानी प्रिया एवेन ने लिखी है। श्रीजीत मुखर्जी डायरेक्टर हैं। तापसी के पास 'दोबारा', 'मिशन इम्पॉसिबल', 'लूप लपेटा' और अपनी पहली प्रोडक्शन 'ब्लर' जैसी फिल्म भी है।

kriti sanon,taapsee pannu,mallika sherawat,ganpat movie,bollywood news in hindi

मल्लिका के जल्दी सोने की आदत से परेशान हैं बॉयफ्रेंड

'मर्डर' फिल्म से लोगों को अपना दीवाना बनाने वालीं मल्लिका शेरावत 45 साल की उम्र में भी उतनी ही हॉट और बोल्ड हैं। इन दिनों वे बॉयफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में हैं। मल्लिका ने हाल ही मंदिरा बेदी के टॉक शो द लव लाइफ लाइव में खुलासा किया कि वे काफी समय से एक रिलेशनशिप में हैं और बॉयफ्रेंड के साथ ही आगे की जिंदगी जीना चाहती हैं। हालांकि मल्लिका ने बॉयफ्रेंड की पहचान नहीं बताई लेकिन बताया कि वे फ्रांस में वेकेशन के दौरान उनसे मिली थीं। शो में मल्लिका ने कहा कि मेरी लाइफ वैसी नहीं जैसा लोग सोचते हैं।

सबको लगता है कि ऑनस्क्रीन मैं बोल्ड और ग्लैमरस हूं तो अक्सर पार्टी और ड्रिंक करती हूं, लेकिन ऐसा नहीं है। मुझे सिंपल लाइफ जीना पसंद है। मुझे पार्टी कल्चर बिल्कुल पसंद नहीं है। मुझे जल्दी सोना पसंद है, लेकिन मेरी इस आदत से मेरे बॉयफ्रेंड को हमेशा शिकायत रहती है। वह कहता है कि हे भगवान, तुम एक नन हो क्या? तुम हमेशा जल्दी सो जाती हो। मल्लिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही रजत कपूर द्वारा निर्देशित आरके/आरकेवाई में दिखाई देंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर