न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कृति ने कहा, अगर आप अपने किसी अंग को बदलकर..., दर्द से गुजर रही हैं युविका, बेटी का भी बताया हाल

एक्ट्रेस कृति सेनन पिछले कुछ समय से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कभी उनकी निजी जिंदगी की चर्चाएं होती हैं, तो कभी फिल्मों को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Oct 2024 1:25:42

2 News : कृति ने कहा, अगर आप अपने किसी अंग को बदलकर..., दर्द से गुजर रही हैं युविका, बेटी का भी बताया हाल

एक्ट्रेस कृति सेनन पिछले कुछ समय से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कभी उनकी निजी जिंदगी की चर्चाएं होती हैं, तो कभी फिल्मों को लेकर खबरें सामने आती हैं। बहरहाल कृति की फिल्म 'दो पत्ती' शुक्रवार (25 अक्टूबर) को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई, जिसे लेकर फैंस में कई दिनों से क्रेज देखा जा रहा था।। कृति इसमें डबल रोल प्ले कर रही हैं। वह इसके प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस बीच कृति ने एक इंटरव्यू के दौरान बोटोक्स और कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर बात की है।

कृति ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं इसे लेकर बिल्कुल भी कोई राय नहीं बनाती। हर किसी का अपना-अपना तरीका होता है। अगर आप अपने किसी अंग को बदलकर ज्यादा आत्मविश्वास महसूस करते हैं, तो यह आप पर निर्भर करता है। ये फिर पूरी तरह से आपका फैसला है। आपको उस फैसले के साथ, जो भी होता है उसका सामना करना होगा। यह आपकी जिंदगी है, आपका शरीर है, आपका चेहरा है। मैं इस बारे में जजमेंट महसूस नहीं करती, लेकिन हां मैं समझती हूं कि मैं नहीं चाहती कि युवा लड़कियां हर समय परफेक्ट दिखने का दबाव महसूस करें।

मैं खूबसूरती से उम्र बढ़ाना चाहती हूं और अपना ख्याल रखना चाहती हूं। मुझे लगता है कि हम मानसिक रूप से अपने साथ जो कुछ भी कर रहे हैं, उसका असर आपके चेहरे पर भी दिखता है। इसलिए आपको हर तरह से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। मैं हमेशा ऐसी तस्वीरें नहीं डालना चाहती, जिनमें मैं बिल्कुल परफेक्ट दिखूं। मैं जानबूझकर फिल्टर जोन से दूर जाना चाहती हूं।

हाल ही आलिया भट्ट ने भी बोटॉक्स को लेकर उनके चेहरे का मजाक उड़ाने पर ट्रॉलर्स को कड़ी फटकार लगाई थी। ‘दो पत्ती’ मूवी की बात करें तो इसमें काजोल व शहीर शेख की भी अहम भूमिका है। यह कृति की प्रोडक्शन कंपनी की पहली फिल्म है। कृति व काजोल इससे पहले साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'दिलवाले' में साथ दिखी थीं।

kriti sanon,actress kriti sanon,kriti botox,kriti cosmetic surgery,do patti,kajol,kriti do patti,yuvika chaudhary,prince narula,yuvika prince,yuvika daughter

शादी के 6 साल बाद युविका चौधरी और प्रिंस नरूला हाल ही बने हैं माता-पिता

एक्ट्रेस युविका चौधरी और एक्टर प्रिंस नरूला ने 19 अक्टूबर को नन्हीं-मुन्नी बिटिया का स्वागत किया था। उन्हें शादी के 6 साल बाद जिंदगी की यह सबसे बड़ी खुशी मिली है। युविका ने ये खुशखबरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। साथ ही बच्ची की पहली झलक भी दिखाई थी, जिसमें उनके साथ प्रिंस भी थे।

युविका YouTube चैनल पर हर अपडेट शेयर करती रहती हैं, जिसमें उन्होंने अब मां बनने की जर्नी की झलक दिखाई है। युविका नए व्लॉग में बताया कि कैसे वह सी-सेक्शन डिलीवरी के कारण अभी भी दर्द सह रही हैं। साथ ही युविका ने बताया कि कैसे वो बेटी को लेकर अस्पताल से छुट्टी लेने वाले थे लेकिन, तभी उसे पीलिया हो गया। युविका ने कहा कि यह पहली बार है जब मैं बेटी के साथ अस्पताल में अकेली हूं क्योंकि प्रिंस 'एमटीवी रोडीज' की शूटिंग में बिजी हो गए हैं।

मैं बहुत दर्द से गुजर रही हूं। मुझे बेटी की सही तरह से देखभाल करने के लिए अपने खान-पान पर भी ध्यान देना होगा। सी-सेक्शन डिलीवरी की वजह से मेरी रिकवरी बहुत धीमी हो गई है। मुझे चलने में भी परेशानी हो रही है। वीडियो के अंत में युविका ने हेल्दी डाइट और लाइफ के लिए खुद के बारे में सोचने के लिए कहा है। बता दें युविका IVF के जरिए मां बनी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री