न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच भक्ति में डूबे नजर आए कृति-रणवीर, कही दिल छू लेने वाली बातें, फोटो-वीडियो वायरल

एक्ट्रेस कृति सेनन, एक्टर रणवीर सिंह और फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा रविवार (14 अप्रैल) को बाबा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Apr 2024 11:06:41

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच भक्ति में डूबे नजर आए कृति-रणवीर, कही दिल छू लेने वाली बातें, फोटो-वीडियो वायरल

एक्ट्रेस कृति सेनन, एक्टर रणवीर सिंह और फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा रविवार (14 अप्रैल) को बाबा विश्वनाथ के धाम पहुंचे। वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचकर तीनों हस्तियों ने पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली के लिए कामना की। दरअसल मनीष का काशी के नमो घाट पर रविवार रात फैशन शो था। इसी सिलसिले में वे दिन में गंगा घाट होते हुए विश्वनाथ धाम पहुंचे थे।

मंदिर परिसर में उन्हें देख वहां मौजूद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सिर पर पल्लू रखे कृति और हाथ जोड़े रणवीर भक्ति में रमे नजर आए। इनके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। तीनों ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। रणवीर ने कहा कि काशी आकर मैंने जो अनुभव महसूस किया उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। जीवनभर मैं भगवान शिव का भक्त रहा हूं, लेकिन यहां पहली बार आया हूं। बहुत अच्छा लग रहा है। कृति ने 'हर हर महादेव' और जय सिया राम' बोलते हुए अपनी बात शुरू की।

उन्होंने कहा कि मैं 10 साल पहले काशी आई थी। बाबा विश्वनाथ के मंदिर जाने का मौका मिला। मैं धन्य महसूस करती हूं। यह कंपन और ऊर्जा का शहर है। मनीष ने बाबा के दर्शन के बाद कहा कि मुझे यहां आना बहुत अच्छा लगता है। काशी विश्वनाथ मंदिर में बहुत शांति मिलती है। मैं यहां पहले भी कई बार आ चुका हूं। रविवार के इस अनुभव को कभी नहीं भूलूंगा। यह वास्तव में बहुत खास है।

kriti sanon,actress kriti sanon,ranveer singh,actor ranveer singh,manish malhotra,fashion designer manish malhotra,fashion show,varanasi,kashi,baba vishwanath temple

रणवीर सिंह और कृति सेनन ने रात में नमो घाट पर फैशन शो में बिखेरी चमक

इंडियन माइनॉरिटी फाउंडेशन (आईएमएफ) के दो दिवसीय कार्यक्रम 'धरोहर काशी की' के अंतिम दिन रविवार को 20 देशों के राजनयिक और राजदूत, प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर, बॉलीवुड हस्तियां, बुनकर समुदाय संघों के प्रमुख ने हिस्सा लिया। इसमें कृति और रणवीर ने रैम्प वॉक कर लोगों का दिल जीत लिया। रणवीर ने ब्राउन कलर का बनारसी ब्रोकेड पहना तो कृति ने रेडिश मेहरून कलर की घाघरा चोली पहनी।

इन परिधानों को तैयार करने में बुनकरों को छह माह से ज्यादा लगे। 50 से ज्यादा बुनकरों की टीम इन परिधानों को तैयार करने में जुटी रही। रणवीर और कृति समेत 40 मॉडलों के लिए 250 टू-पीस वस्त्र तैयार किए गए। रणवीर और कृति जब मनीष द्वारा डिजाइन बनारसी परिधान में रैंप पर उतरे तो हर हर महादेव का उद्घोष शुरू हो गया। शिव और राम धुन पर शो के दौरान रणवीर 5 मिनट में दो बार दर्शकों के बीच पहुंचे।

काशी में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार हुआ। मनीष ने काशी के 22 बुनकरों को अपनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बनारसी हस्त संग्रह के लिए वे विशेष रूप से समर्पित ग्लोबल स्टोर खोलेंगे। रणवीर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे पिछले साल आई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बाद से बड़े पर्दे से दूर हैं। रणवीर के पास फिलहाल ‘बैजु बावरा’, ‘डॉन 3’ और ‘सिंघम अगेन’ जैसी फिल्में हैं। कृति की इस साल दो फिल्में ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और ‘क्रू’ रिलीज हो चुकी है और दोनों ने अच्छा बिजनेस किया। अब कृति ‘भेड़ियां 2’ और ‘हाउसफुल 5’ में दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष