न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमीषा ने ‘गदर 2’ के क्लाइमेक्स को लेकर किया खुलासा, एक्सीडेंट के बाद अब ऐसी है कश्मीरा की हालत

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ पिछले साल स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Nov 2024 2:23:42

2 News : अमीषा ने ‘गदर 2’ के क्लाइमेक्स को लेकर किया खुलासा, एक्सीडेंट के बाद अब ऐसी है कश्मीरा की हालत

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ पिछले साल स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया और देश-विदेश में जबरदस्त कमाई की। यह ‘गदर’ फिल्म का सीक्वल थी और इसमें सनी और अमीषा ने अपने किरदार ‘तारा सिंह’ और ‘सकीना’ को दोहराया। फिल्म जब रिलीज हुई थी तब अमीषा ने फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा को लेकर विवादित कमेंट किए थे। अब अमीषा ने फिर से शॉकिंग कमेंट दिया है।

अमीषा का दावा है कि फिल्म का क्लाइमेक्स उन्हें बिना बताए बदल दिया और डायरेक्टर को भी अब इस चीज का पछतावा है। हाल ही अमीषा से एक्स (ट्विटर) पर एक फैन ने पूछा कि क्या क्लाइमेक्स में वह विलेन को मारने वाली थीं तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि हां क्लाइमेक्स में बिना उन्हें बताए बदलाव किए गए थे। उन्होंने लिखा, “हां सकीना को बताया गया था कि वह विलेन को मारेगी, लेकिन क्लाइमेक्स में ऐसा नहीं हुआ। खैर जो हो गया सो हो गया।

अनिल जी परिवार की तरह हैं और उन्हें पता है सब। मुझे पता है उन्हें भी बुरा लगा होगा। गदर 2 पहले ही इतिहास रच चुकी है। टाइम अब आगे बढ़ने का है।” इससे पहले हिन्दुस्तान टाइम्स सिटी को दिए इंटरव्यू में अमीषा ने बताया था कि शूटिंग के दौरान ज्यादातर समय मैं अनिल शर्मा से बात नहीं करती थी। मुझे जो कुछ भी बताना होता था, वो मुझे उनके असिस्टेंट डायरेक्टर्स के माध्यम ही बताया जाता था।

हमारे बीच क्रिएटिव डिफरेंस होते थे और यह सिलसिला चलता रहा। हम लड़ते थे, फिर सुलह कर लेते थे। अमीषा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘तौबा तेरा जलवा’ थी। फिल्म फ्लॉप रही। अमीषा के करिअर की पहली फिल्म ऋतिक रोशन के साथ ‘कहो ना प्यार है’ थी, जो सुपरहिट थी।

कश्मीरा शाह का अमेरिका में हो गया था एक्सीडेंट, अब पोस्ट शेयर कर दी अपडेट

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह का हाल ही अमेरिका में भयानक एक्सीडेंट हो गया था। कश्मीरा ने खुद सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर यह जानकारी दी थी, जहां उनके कपड़े खून से सने नजर आए थे। अब कश्मीरा ने हेल्थ अपडेट दी है। साथ ही अपनी हालत भी दिखाई है। कश्मीरा बेड पर आराम करती दिख रही हैं। उनकी नाक पर पट्टी बंधी हुई है।

कश्मीरा ने लिखा, “मैं एक्सीडेंट के वक्त शीशे से टकराई। ये इतना भयानक था कि मेरा पूरा चेहरा तबाह हो सकता था। इमोशनली भी मैं काफी इफेक्ट हुई हूं। फिलहाल मेरी सिर्फ नाक पर चोट आई है। उस वक्त मैं अपने दोस्तों और परिवार से दूर थीं। फिलहाल मैं लॉस एंजिल्स में थीं। कल तक मेरी पट्टी भी हट जाएगी। इस चोट के निशान से मुझे ये सीख मिली है कि लाइफ बहुत छोटी होती है और हमें हर दिन ईश्वर का शुक्रगुजार होना चाहिए।

मैं फिर से आप सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने फोन से लेकर मैसेज तक मेरी हालत के बारे में पूछा। मेरी सलामती की प्रार्थना की। मैं सभी को जवाब नहीं दे पाई हूं क्योंकि मैं दर्द में थीं। मैं जल्द ही भारत आऊंगी और ये दर्दभरा पल भी बीत जाएगा। मेरे पति शूटिंग छोड़कर मेरे पास आना चाहते थे। उन्हें भी चिंता हो रही थी लेकिन मैंने उन्हें आने नहीं दिया। मैं उन्हें यह नहीं कहना चाहती थी कि आखिरकार मैंने अपनी नाक काट ली।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री