न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विराट की इस पोस्ट से तलाक के बारे में सोच घबराए फैंस, कपिल के शो में मस्ती करती दिखेगी सिन्हा फैमिली

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है। फैंस भी उनसे बहुत प्यार करते हैं। वे उनकी एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Nov 2024 8:39:06

2 News : विराट की इस पोस्ट से तलाक के बारे में सोच घबराए फैंस, कपिल के शो में मस्ती करती दिखेगी सिन्हा फैमिली

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है। फैंस भी उनसे बहुत प्यार करते हैं। वे उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। यह स्टार कपल भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और फैंस को खुद से जुड़ी अपडेट देता रहता है। इस बीच विराट ने आज बुधवार (20 नवंबर) की सुबह एक पोस्ट शेयर की, जिसे लोगों ने गलत समझ लिया और वे घबरा गए। उन्हें एक बार तो लगा कि विराट ने तलाक का ऐलान किया है।

विराट ने जो पोस्ट शेयर की वो उसी फॉर्मेट में थी जिस पर आजकल सेलेब्स अपने तलाक की अनाउंसमेंट कर रहे हैं। बता दें एक दिन पहले ही मशहूर संगीतकार एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानु ने भी सोशल मीडिया पर ही अपने 29 साल के रिश्ते को खत्म करने की घोषणा की है। असल बात ये है कि विराट ने पोस्ट में अपने एक ब्रांड के 10 साल पूरे होने की बधाई दी है, लेकिन इसका अंदाज काफी सस्पेंस भरा है। विराट ने लिखा, “पीछे मुड़कर देखें तो हम हमेशा थोड़े अलग रहे हैं। हम कभी भी किसी भी बॉक्स में फिट नहीं हुए, जिसमें उन्होंने हमें रखने की कोशिश की।

दो बेमेल लोग, जो बस एक-दूसरे से जुड़ गए। हम इन सालों में बदल गए हैं, लेकिन हमेशा अपने तरीके से काम किया है। कुछ लोग हमें पागल कहते थे, दूसरों को यह समझ में नहीं आया। लेकिन ईमानदारी से? हमें परवाह नहीं थी। हम यह पता लगाने में व्यस्त थे कि हम कौन हैं। दस साल के उतार-चढ़ाव और यहां तक कि महामारी भी हमें हिला नहीं सकी। अगर कुछ भी हो, तो इसने हमें याद दिलाया - अलग होना हमारी ताकत है। तो यहां दस साल हमारे तरीके से करने के लिए हैं - Wrogn तरीके से। यहां Wrogn होने के लिए है और यहां अगले दस के लिए है! गलत, सही तरह के आदमी के लिए।”

विराट की पोस्ट शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, “मत करो किंग, थोड़ी देर के लिए दिल धड़कना बंद कर देता है मेरा।” दूसरे ने लिखा, “सर कोई और फॉर्मेट यूज कर लिया करो, हार्टअटैक आ जाता है इस फॉर्मेट को देखकर।” तीसरे ने लिखा, “मुझे लगा एआर रहमान टाइप कुछ है।” चौथे ने लिखा, “भाई सफेद बैकग्राउंड के साथ ऐसे पोस्ट मत किया कीजिए, रिटायरमेंट पोस्ट लग रही थी।” उल्लेखनीय है कि विराट और अनुष्का की शादी दिसंबर 2017 में इटली में हुई थी। उनके एक बेटी वामिका और बेटा अकाय है।

सोनाक्षी शो में कपिल को भईया कहकर बुलाती हैं और कहती हैं...

इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ धूम मचा रहा है। पिछले शनिवार को शो में दो क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू और हरभजन सिंह अपनी पत्नियों नवजोत कौर व गीता बसरा के साथ पहुंचे थे, जिससे लोगों का खूब मनोरंजन हुआ। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दामाद जहीर इकबाल के साथ पहुंचे। प्रोमो में सिन्हा परिवार के बीच हंसी-मजाक के पल देखने को मिले।

नेटफ्लिक्स इंडिया पर इस प्रोमो के साथ कैप्शन लिखा गया, “सबको खामोश करने आ रहे हैं…द सिन्हाज। सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा को द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए एपिसोड में देखें।” प्रोमो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी कहती हैं कि अगर किसी को शादी करनी है तो कपिल शो में आकर कपिल को भईया बुलाओ। इसके बाद सोनाक्षी जहीर और कपिल को मिलाती हैं। सोनाक्षी, कपिल को भईया कहकर बुलाती हैं और कहती हैं मेरे सइयां से मिलो। वहीं, शत्रुघ्न एक किस्सा सुनाते नजर आ रहे हैं।

वो कहते हैं कि दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने उनसे कहा था कि देखो बेटे तू फिल्म इंडस्ट्री से आया है, तेरी बहुत कुड़ियां दीवानी होंगी। हमेशा एक वक्त पर एक महिला के साथ ही रहना। इसके बाद जहीर कहते हैं कि मुझे लगा कि ये फैमिली एपिसोड होगा, ये क्या हो रहा है? बता दें जून में सोनाक्षी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर के साथ शादी रचाई थी। तब कहा गया कि सोनाक्षी के माता-पिता शादी से खुश नहीं हैं, लेकिन वे दोनों इसमें सक्रिय रूप से शामिल हुए थे। हालांकि सोनाक्षी के दोनों भाइयों लव और कुश को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार