न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 'मुफासा : द लॉयन किंग' का ट्रेलर रिलीज, शाहरुख और दोनों बेटों की है आवाज, सलमान-शाहरुख ने कड़ी सुरक्षा में डाला वोट

हॉलीवुड की लोकप्रिय एनिमेटेड फिल्म 'मुफासा : द लॉयन किंग' का हिंदी ट्रेलर आज बुधवार (20 नवंबर) को रिलीज हो गया है। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Nov 2024 7:24:03

2 News : 'मुफासा : द लॉयन किंग' का ट्रेलर रिलीज, शाहरुख और दोनों बेटों की है आवाज, सलमान-शाहरुख ने कड़ी सुरक्षा में डाला वोट

हॉलीवुड की लोकप्रिय एनिमेटेड फिल्म 'मुफासा : द लॉयन किंग' का हिंदी ट्रेलर आज बुधवार (20 नवंबर) को रिलीज हो गया है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन में शाहरुख खान के साथ उनके दोनों बेटों अबराम और आर्यन खान की भी आवाजें हैं। वे ‘मुफासा’, ‘सिम्बा’ और ‘छोटे मुफासा’ को अपनी आवाज देंगे। इस फिल्म से कई और सितारे भी जुड़े हैं। फिल्म में मकरंद देशपांडे ने ‘रफीकी’, संजय मिश्रा ने ‘पुंबा’, श्रेयस तलपड़े ने ‘टिमॉन’ और मियांग चेंग ने ‘ताका’ को आवाज दी है। एक मिनट और 56 सैकंड की क्लिप में कई शानदार नजारें और मजेदार कहानी है।

फिल्म के डायरेक्टर बैरी जेनकिंस हैं। साल 2019 की लाइव-एक्शन 'द लॉयन किंग' फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद 'मुफासा : द लॉयन किंग' प्रीक्वल और सीक्वल दोनों के रूप में काम करती है। कहानी वहां से शुरू होती है जब ‘रफीकी’ दो शेरों ‘मुफासा’ और ‘ताका’ की कहानी ‘कियारा’ को सुनाता है, जो ‘मुफासा’ की पोती और ‘सिम्बा’ व ‘नाला’ की बेटी है।

ट्रेलर में अनाथ ‘मुफासा’ और ‘ताका’ के बीच दोस्ती की शुरुआत की झलकियां दिखाई गई हैं, जो एक शेर का बच्चा है और सिंहासन का उत्तराधिकारी बनने वाला है। फिल्म के तेलुगु डब वर्जन में ‘मुफासा’ को महेश बाबू तथा तमिल वर्जन में अर्जुन दास ने आवाज दी है। ‘मुफासा : द लॉयन किंग’ 20 दिसंबर को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हो रही है।

mufasa the lion king,mufasa the lion king movie,mufasa the lion king hindi trailer,shahrukh khan,aryan khan,abram khan,Salman Khan,maharashtra assembly election

सलमान-शाहरुख को मिल रही हैं लगातार धमकियां, किया मताधिकार का प्रयोग

आज बुधवार (20 नवंबर) को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की 288 सीटों के लिए मतदान हुआ। इसमें बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान ने कड़ी सुरक्षा के बीच अपना वोट डाला। लॉरेंस गैंग से मिल रही धमकियों के बावजूद सलमान ने नागरिक के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान सलमान कड़ी सुरक्षा के बीच घिरे हुए नजर आए।

वोट डालने के बाद सलमान ने फैंस का अभिवादन कर हाथ हिलाया और फिर वहां से चले गए। सलमान को देख लोग काफी खुश हुए। सलमान के माता-पिता भी वोट डालने के लिए पहुंचे। इसके अलावा शाहरुख पत्नी गौरी खान और बच्चों के साथ नजर आए। शाहरुख व्हाइट टी-शर्ट और ग्रे पैंट पहने, सिर पर कैप और ब्लैक चश्मा लगाए दिखे। गौरी ने ब्लू डेनिम, व्हाइट टी-शर्ट के साथ बेज ब्लेजर कैरी किया हुआ था।

बेटी सुहाना काफी सिंपल लुक में नजर आईं। बता दें कि सलमान के बाद शाहरुख को भी लगातार धमकियां मिल रही हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंग गैंग ने ली थी। साथ ही उन्होंने सलमान को वॉर्निंग भी दी है। तब से ही सलमान को पब्लिक प्लेस पर बहुत कम स्पॉट किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री