न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कृति सेनन ने बर्थडे पर लॉन्च किया यह ब्यूटी ब्रांड, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन है यह खूबसूरत एक्ट्रेस

मौजूदा दौर में बॉलीवुड की मोस्ट प्रोमिसिंग एक्ट्रेसेज में से एक कृति सेनन (Kriti Sanon) आज गुरुवार (27 जुलाई) को अपना 33वां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Jul 2023 7:02:24

कृति सेनन ने बर्थडे पर लॉन्च किया यह ब्यूटी ब्रांड, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन है यह खूबसूरत एक्ट्रेस

मौजूदा दौर में बॉलीवुड की मोस्ट प्रोमिसिंग एक्ट्रेसेज में से एक कृति सेनन (Kriti Sanon) आज गुरुवार (27 जुलाई) को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर कृति के लिए बधाइयों का दौर चल रहा है। उन्हें फैंस और सेलेब्रिटीज सभी अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। कृति ने इस शुभ अवसर पर एक नया स्किनकेयर ब्रांड हाइफन लॉन्च किया है। कृति ने mCaffeine की कंपनी पीईपी टेक्नोलॉजीज के साथ हाथ मिलाया है। वैसे इससे पहले भी कृति के कई ब्रांड हैं।

कृति का एमएस टेकन के नाम से कपड़ों का ब्रांड है, जिसकी शुरुआत उन्होंने साल 2016 में की थी। इसके अलावा कृति एक फिटनेस एप ‘द ट्राइब’ की भी ऑनर हैं। कृति अब बतौर प्रोड्यूसर भी करिअर शुरू कर रही हैं। वे अपनी प्रोडक्शन कंपनी की पहली फिल्म ‘दो पत्ती’ लाएंगी। ये ‘नेटफ्लिक्स’ पर रिलीज होगी। आपको बता दें कि कृति ने करिअर की शुरुआत तेलुगु फिल्मों से की और जब उन्हें साजिद नाडियाडवाला ने देखा तो बॉलीवुड में काम करने का मौका दिया।

kriti sanon,kriti sanon 33rd birthday,skincare brand hyphen,actress kriti sanon,kriti sanon networth

कृति सेनन ने ‘हीरोपंती’ फिल्म के साथ शुरू किया था करिअर

साल 2014 में टाइगर श्रॉफ के साथ ‘हीरोपंती’ उनकी पहली हिंदी मूवी थी। वे कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। कृति का जन्म 27 जुलाई 1990 को एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। वे दिल्ली की रहने वाली हैं। कृति के पास जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ आईटी, नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री है।

कृति पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सीता माता के रोल में नजर आई थीं। कृति आगामी फिल्म ‘द क्रू’ में करीना कपूर और तब्बू के साथ नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण एकता कपूर और रिया कपूर ने किया है। इसके अलावा कृति के पास शाहिद कपूर के साथ एक अनाम फिल्म और अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ के साथ गणपथ भी है।

kriti sanon,kriti sanon 33rd birthday,skincare brand hyphen,actress kriti sanon,kriti sanon networth

कृति एक मूवी के लिए लेती हैं इतनी फीस

रिपोर्टों के अनुसार कृति सेनन की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 74 करोड़ रुपए है। फिल्मों से कमाई के अलावा कृति कई ब्रांड एंडोर्समेंट और एड कैम्पेन में भी शामिल हैं। कृति फॉसिल, जॉय, कैडबरी, बाटा, टाइटन व कोका-कोला जैसे मशहूर ब्रांड का एड कर चुकी हैं। कृति एप्पी फिज की ब्रांड एंबेसडर हैं। एक मूवी के लिए कृति 2-3 करोड़ रुपए फीस लेती हैं। कृति के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी भी हैं। वे मुंबई के जुहू इलाके में परिवार के साथ रहती हैं। इस घर की कीमत करीब 60 करोड़ रुपए है। कृति की गाड़ियों के कलेक्शन की बात करें तो उनके पास लग्जरी कार्स एसयूवी ऑडी क्यू7, मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास और बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश