न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कृति ने पति पुलकित को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, ‘तौबा तौबा’ गाने पर झूमीं आशा, वीडियो वायरल

एक्टर पुलकित सम्राट ने रविवार (29 दिसंबर) को अपना जन्मदिन मनाया। वे 41 साल के हो गए हैं। पुलकित की पत्नी एक्ट्रेस कृति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Dec 2024 12:27:09

2 News : कृति ने पति पुलकित को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, ‘तौबा तौबा’ गाने पर झूमीं आशा, वीडियो वायरल

एक्टर पुलकित सम्राट ने रविवार (29 दिसंबर) को अपना जन्मदिन मनाया। वे 41 साल के हो गए हैं। पुलकित की पत्नी एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने उन्हें सोशल मीडिया पर रोमांटिक अंदाज में शुभकामनाएं दीं। कृति ने कुछ प्यारी तस्वीरें भी पोस्ट की। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट में पुलकित ने लिखा, “मेरे पसंदीदा व्यक्ति, सबसे अच्छे दोस्त, प्रेमी, साथी, टूर गाइड, शेफ, मेरे पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं! क्या करती मैं तेरे बिना! तू है तो सब है, तू नहीं तो कुछ नहीं।” तस्वीरों में कपल एक साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं।

पिछले महीने इस जोड़े ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की झलकियां भी साझा की थीं। कृति और पुलकित ने कई सालों के रिलेशनशिप के बाद इसी साल 15 मार्च को शादी की थी। दोनों ने शादी की सभी रस्मों की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस का दिल खुश कर दिया था। बता दें इस जोड़ी ने साल 2018 की फिल्म ‘वीरे की वेडिंग’ में पहली दफा साथ काम किया था। वे साल 2019 की कॉमेडी ‘पागलपंती’ और साल 2020 की ‘तैश’ में भी नजर आए।

पुलकित को मुख्य रूप से ‘फुकरे’ फिल्म सीरीज से पहचान मिली है। उन्होंने ‘डॉली की डोली’, ‘बैंगिस्तान’, ‘सनम रे’, ‘जुनूनियत’ और ‘हाथी मेरे साथी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। पुलकित ने पहले लोकप्रिय टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में अपनी अदाकारी का जादू चलाया था। दूसरी ओर, कृति ने हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है।

आशा भोसले ने दुबई में एक कार्यक्रम के दौरान गाया ‘तौबा तौबा’ गाना

महान गायिका आशा भोसले 91 साल की हो चुकी हैं। आशा ने हाल ही विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' के लोकप्रिय गाने 'तौबा तौबा' पर शानदार डांस कर सबको चौंका दिया। साथ ही आशा ने इस गाने को अपनी आवाज से भी सजाया। वैसे यह गाना पंजाबी सिंगर करण औजला ने गाया है। दरअसल दुबई की इवेंट से आशा का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आशा व्हाइट साड़ी पहने दिख रही हैं।

आशा ने विक्की द्वारा किए गए ट्रैक का सिग्नेचर स्टेप रीक्रिएट किया। लोग आशा की जिंदादिली की तारीफ कर रहे हैं। आशा ने रविवार को सिंगर सोनू निगम के साथ संगीत कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति दी। करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रील शेयर करते हुए लिखा, “@asha.bhosle जी, संगीत की देवी हैं, उन्होंने तौबा तौबा गाया…जो एक ऐसा गीत जिसे छोटे गांव में पले-बढ़े एक बच्चे द्वारा लिखा गया है, जिसके परिवार का संगीत से कोई नाता नहीं है और ना ही उसे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का कोई ज्ञान है।

एक ऐसे व्यक्ति द्वारा बनाई गई गाने की धुन जो कोई भी नहीं बजाता है। इस गाने को न केवल प्रशंसकों बल्कि संगीत कलाकारों के बीच भी बहुत प्यार मिला है, लेकिन यह पल मैं कभी नहीं भूलूंगा। मैं आभारी हूं कि आपने मेरे गाने को इस तरह से पेश किया। मैंने इसे 27 साल की उम्र में लिखा था। उन्होंने 91 साल की उम्र में मुझसे बेहतर गाया। @asha.bhosle और शानदार डांस भी किया।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा