न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कोंकणा की 'सर्च : द नैना मर्डर केस' का ट्रेलर रिलीज, हो जाएं OTT पर ‘धड़क 2’ का मजा लेने के लिए तैयार

कोंकणा सेन शर्मा (45) लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। वह अपने काम को लेकर काफी चूजी हैं और वही प्रोजेक्ट हाथ में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Sep 2025 8:47:52

2 News : कोंकणा की 'सर्च : द नैना मर्डर केस' का ट्रेलर रिलीज, हो जाएं OTT पर ‘धड़क 2’ का मजा लेने के लिए तैयार

कोंकणा सेन शर्मा (45) लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। वह अपने काम को लेकर काफी चूजी हैं और वही प्रोजेक्ट हाथ में लेती हैं, जिनमें कुछ अलग करने का स्कोप हो। ऐसे में कोंकणा ने जो भी फिल्में की हैं उनमें अपनी अदाकारी से सबका ध्यान खींचने में सफल रहीं। वह बॉलीवुड के साथ बंगाली मूवीज भी करती हैं। अब कोंकणा की नई वेब सीरीज 'सर्च : द नैना मर्डर केस' का ट्रेलर आ चुका है। इस क्राइम थ्रिलर में वह एसीपी संयुक्ता दास का रोल प्ले कर रही हैं। यह 10 अक्टूबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

कोंकणा ने सीरीज को लेकर कहा कि मैं हमेशा सशक्त, महिला प्रधान और बहुस्तरीय किरदारों की ओर आकर्षित होती हूं और एसीपी संयुक्ता भी उतनी ही मजबूत हैं। पारिवारिक जीवन की जटिलताओं से जूझते हुए भी वह अपने काम में आत्मविश्वास से भरी रहती हैं, जो उनके सफर को और प्रासंगिक बनाता है। रोहन सिप्पी की साफ दृष्टि और खुलेपन ने मेरे किरदार की कई परतों को उभारने में मदद की। यह एक रोमांचक और बहुस्तरीय कहानी है, जो दर्शकों को संदिग्धों के जाल में बांधे रखेगी।

मैं खासतौर पर उत्साहित हूं कि दर्शक संयुक्ता की आंतरिक यात्रा को महसूस करेंगे-उसका संदेह, संघर्ष और वह शांत साहस जो उसे आगे बढ़ाता है। कोंकणा की पिछली फिल्म इसी साल रिलीज हुई मल्टीस्टारर ‘मेट्रो इन दिनों’ थी। सीरीज के डायरेक्टर रोहन सिप्पी ने कहा कि ‘सर्च : द नैना मर्डर केस’ एक मर्डर मिस्ट्री या एक रहस्यमयी कहानी से कहीं बढ़कर है। यह एक भावनात्मक, राजनीतिक और मनोवैज्ञानिक भूलभुलैया है।

यह सीरीज लगातार उतार-चढ़ाव से भरी है जहां सच्चाई हमेशा मायावी बनी रहती है। सीरीज की बात करें तो यह एसीपी संयुक्ता दास और नए एसीपी जय कंवल पर आधारित है। वे एक लड़की के मर्डर केस की जांच कर रहे हैं। सीरीज में शिव पंडित, वरुण ठाकुर, ध्रुव सहगल, श्रद्धा दास की भी अहम भूमिकाएं हैं। इसे अप्लॉज एंटरटेनमेंट और हाईगेट एंटरटेनमेंट ने मिलकर बनाया है।

पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी सिद्धांत-तृप्ति की ‘धड़क 2’

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ इसी साल 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहली बार सिद्धांत-तृप्ति ने साथ में कोई फिल्म की और उनका रोमांटिक अंदाज लोगों को पसंद भी आया। जब इसका पहला पोस्टर आया था तब से इसके चर्चे थे। फिल्म में सिद्धांत और तृप्ति की जोड़ी को देखने के लिए फैंस एक्साइटेड थे और फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर गई।

अगर आप सिनेमाघरों में इसका मजा नहीं ले पाए तो अब इस फिल्म को आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया के इंस्टाग्राम पर आज गुरुवार (25 सितंबर) को फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “दो दुनिया, दो दिल और बस एक धड़क। देखिए धड़क 2 जो कल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगी।” इसका मतलब है कि 26 सितंबर से आप किसी भी दिन और किसी भी समय य फिल्म देख सकते हैं। कहानी की सबसे दिलचस्प बात है, नीलेश (सिद्धांत) और विदि (तृप्ति) का रिश्ता।

नीलेश दलित परिवार से आता है और विदि ऊंची जाति की लड़की है। दोनों का प्यार जितना सच्चा है, इसका रास्ता उतना ही मुश्किल भरा भी। समाज की रुकावटें, परिवार का दबाव और जाति की दीवारें इनके रिश्ते की सबसे बड़ी परीक्षा बन जाती है। फिल्म की डायरेक्टर साजिया इकबाल हैं, वहीं इसके प्रोड्यूसर्स में करण जौहर, अपूर्व मेहता और आदर पूणावाला जैसे नाम शामिल हैं। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया। फिल्म में दीक्षा जोशी, सौरभ सचदेवा, मंजिरी, विपिन शर्मा और जाकिर हुसैन के भी अहम रोल थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 30 करोड़ रुपए के आस-पास का कलेक्शन किया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह