न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ ने किया नए साल का पहला धमाका, थिएटर्स में उमड़ी भीड़, ‘हनुमान’ के लिए भी दिखा क्रेज

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ शुक्रवार (12 जनवरी) को रिलीज हुई। इसने पहले ही दिन लंबी उड़ान भरी। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Jan 2024 1:23:38

महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ ने किया नए साल का पहला धमाका, थिएटर्स में उमड़ी भीड़, ‘हनुमान’ के लिए भी दिखा क्रेज

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ शुक्रवार (12 जनवरी) को रिलीज हुई। इसने पहले ही दिन लंबी उड़ान भरी। इसके साथ ही ये फिल्म साल 2024 की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 80 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया। फिल्म ट्रेड के जानकार मनोबाला विजयन के मुताबिक ‘गुंटूर कारम’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन (ग्रॉस) 54.23 करोड़ की कमाई की।

इसके अलावा फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 27.85 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। दोनों आंकड़ों को मिला दें तो ‘गुंटूर कारम’ की वर्ल्डवाइड कमाई 82.08 करोड़ रुपए हो गई। इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद से ही फैंस में जबरदस्त क्रेज था। ओपनिंग डे पर उनकी दीवानगी को देखते हुए लगता है कि फिल्म छप्परफांड कमाई करेगी। महेश बाबू ने 2 साल के ब्रेक के बाद ‘गुंटूर कारम’ से बड़े पर्दे पर जबरदस्त कमबैक किया है।

वहीं फैंस ने भी अपने फेवरेट स्टार की फिल्म को आड़े हाथ लिया है। इस फिल्म का कितना क्रेज है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। महेश बाबू का गढ़ माने जाने वाले आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म को सबसे तगड़ा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने इन दो राज्यों में ही 44.50 करोड़ रुपए कमा डाले। इनके साथ कर्नाटक में फिल्म 4.50 करोड़, तमिलनाडु में 50 लाख और बाकी देश के अन्य हिस्सों में 50 लाख रुपए की कमाई करने में सफल रही।

guntur kaaram,guntur kaaram movie,mahesh babu,guntur kaaram earning,south indian star mahesh babu,hanuman,teja sajja

स्पेशल इफेक्ट्स से सजी ‘हनुमान’ में तेज सज्जा हैं लीड रोल में, जानें कितने कमाए

‘गुंटूर कारम’ को त्रिविक्रम श्रीनिवास ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह एक कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें महेश बाबू ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म में श्रीलीला, मीनाक्षी चौधरी भी अहम रोल में हैं। फिल्म का म्यूजिक एस. थामन ने कंपोज किया है। फिल्म के निर्माता हारिका और हैसीन क्रिएशंस हैं। फिल्म को नवीन नूली ने एडिट किया और मनोज परमाहस्मा और पीए विनोद ने सिनेमाटोग्राफी का काम संभाला है।

इसी शुक्रवार यानी 12 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर साउथ इंडियन एक्टर तेजा सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ भी आई। इसके स्पेशल इफेक्ट्स की जमकर तारीफ हो रही है। ऐसे में कई लोग रामायण के विषय पर ही बनी प्रभास स्टारर आदिपुरुष का मजाक उड़ा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के हिसाब से ‘हनुमान’ ने ओपनिंग डे पर भारत में 11.91 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इसे तेलुगु, तमिल, कन्नड़ व मलयालम के साथ हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है।

अमेरिका में फिल्म ने 550k डॉलर का कलेक्शन किया। ‘हनुमान’ को बुक माय शो में 10 में से 9.7 रेटिंग मिली। ‘हनुमान’ का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया है। इसमें तेजा सज्जा के अलावा अमृता अय्यर, वारालक्ष्मी सरथकुमार, विनय राय और राज दीपक शेट्टी अहम भूमिका में हैं। इसका निर्माण प्राइम शो एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका